Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस की अहम बैठकें हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इन दो बैठकों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ दोनों राज्यों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। आंध्र प्रदेश की बैठक को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा कि हर कोई मानता है कि कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आंध्र प्रदेश की जमीनी स्थिति में काफी बदलाव आया है। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेगा और हम उस रिश्ते को फिर से स्थापित करेंगे जो आंध्र प्रदेश के लोगों का कांग्रेस पार्टी के साथ होता था।

पत्रकारों से बातचीत में आंध्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मणिकम टैगोर ने कहा कि बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली और लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की योजनाओं पर चर्चा की गई। पीएम मोदी द्वारा वादों को पूरा न करने के कारण आंध्र प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हुआ है। मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। हम कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करने वाले सभी लोगों को आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश की बैठक पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों के परिपेक्ष में एक विस्तृत बैठक हुई। हिमाचल की कांग्रेस सरकार भयंकर प्राकृतिक त्रासदी के बावजूद, पूरे समर्पण के साथ जनहित का कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार से हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश व भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और उचित फंड मुहैया करने का हमारे बार-बार आग्रह के बावजूद, केंद्र सरकार और भाजपा के लोकसभा सांसदों ने हिमाचल प्रदेश के लिए मुआवजा दिलवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कांग्रेस पार्टी ने सभी संसाधन जुटाकर जनता की मदद की है और करती रहेगी। पत्रकारों से बातचीत में हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में सभी ने तय किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल के सफल कार्यक्रमों को पार्टी जनता तक लेकर जाएगी। कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीट जीतने के लिए कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर चर्चा हुई। अग्निपथ योजना, महंगाई, हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान कांग्रेस सरकार का बेहतरीन कार्य और केंद्र सरकार द्वारा राहत ना मिलना, केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किए जाना लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुद्दे रहेंगे। सभी ने मिलकर यह तय किया है कि हम कांग्रेस सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम जन-जन तक लेकर जाएंगे। कांग्रेस पार्टी पूरे उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Related posts

बाघों की गिनती बढ़कर 2967 हुई; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस क्रिकेट कप टूर्नामेंट

Ajit Sinha

सीएम अरविंद का एलजी को पत्र, निर्वाचित दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल पर सार्वजनिक चर्चा कर लें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x