अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को प्रेस को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कल कोविड के कुल 15,097 नए मामले सामने आये है। पॉजिटिविटी दर 15.34 फीसदी रही है। कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 31,498 हो गई है। ऑमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों ने भी स्पष्ट किया है की कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट माइल्ड और कम घातक है।उन्होंने निर्माण मजदूरों को आश्वस्त करते हुए बताया कि दिल्ली में साप्ताहिक कर्फ्यू लगा है, लॉक डाउन नहीं। इसलिए मजदूरों एवं प्रवासी कामगारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है दिल्ली में केवल साप्ताहिक प्रतिबंध लागू है। कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही बचाव के सबसे बेहतरीन उपाय है। गंभीर लक्षण होने पर ही अस्पतालों का रुख करें। होम आइसोलेशन में इलाज संभव है। होम आइसोलेशन की अवधि घटाकर 7 दिन कर दी है। 7 दिन के होम आइसोलेशन खत्म होने के अगर 3 दिन तक बुखार नहीं आता तो टेस्ट करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप अपने काम पर वापस लौट सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। जिम, स्कूल कॉलेज और अनावश्यक स्थलों को बंद कर रखा गया है। दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगा है। निर्माण कार्य पहले की तरह सामान्य रूप से चलता रहेगा। मजदूरों एवं प्रवासी कामगारों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कुल 1091 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 869 दिल्ली के मरीज है। कोरोना की पहली लहर से तुलना करें तो इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 6 गुना तक कम हुई है। दिल्ली में कोविड की यह पांचवी लहर है और इसका पीक कुछ ही हफ्तों या दिनों में आ सकता है। दिल्ली में कुछ स्वास्थ कर्मियों, डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ के पॉजिटिव होने के मामले भी सामने आये हैं। हालांकि यह संख्या बहुत कम है। उन सभी का इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो कर वापस लौटेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीर से गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधनों, चिकित्सा केन्द्रों और अस्पतालों को तैयार रखा गया है। हम सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि गंभीर लक्षण होने पर ही अस्पताल जाएं। मामूली लक्षण नजर आने पर न घबराएं। गंभीर लक्षण महसूस होने पर ही अस्पताल जाएं। होम आइसोलेशन में इलाज संभव है।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया और कहा कि केवल सावधानी ही इसका बचाव है। अनावश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर न निकलें।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments