Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विदेश में व्यापार करने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक ठग को साइबर थाना पुलिस ने किया अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर थाना पुलिस ने उपहार और आभूषण भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह के एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जून 2021 में नोएडा के रहने वाले एक व्यापारी से हर्बल सीड के व्यवसाय में साझीदार बनाने के लिए उन्हें अपने जाल में फंसाया था और 87 लाख रुपये ठगा था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग 7 मोबाइल फोन सहित 8 फर्जी सिम कार्ड और 4 पासपोर्ट बरामद बरामद किया है। जो देश के अलग-अलग हिस्से से जारी किए गए हैं.

साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में खड़ा नाइजीरियन देश का निवासी मौरेस स्लीवर शातिर किस्म का ठग है साइबर क्राइम एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 24 जून 2021 को गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर -9 निवासी सौमित्र चक्रवर्ती ने शिकायत दी थी। आईटी कंपनी संचालक सौमित्र ने बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जोना नाम की विदेशी महिला ने संपर्क किया था। आरोप था कि महिला ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विदेश में व्यापार का लालच देकर पीड़ित से करीब 88 लाख रुपए ठग लिए थे।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया गया कि इसको लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने मामले में बुधवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर- 23 स्थित गांव पौचनपुर से मौरेस स्लीवर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौरेस मूलरूप से नाइजीरिया के असाबा डेल्टा स्टेट का रहने वाला है। उन्होने बताया कि आरोपी अपने जाल में फंसाने के लिए पहले ईमेल आईडी बनाता था। वह इसके जरिए ठगी करता था। इसके कुछ ही देर बाद ईमेल आईडी को डिलीट कर देता था। वह साल 2015 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। इसके बाद से वह अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी का काम करने लगा था। 50 से ज्यादा लोगों को अपने जाल मे फंसाकर उसके करोड़ों रुपये की ठगी की है।पुलिस ने आरोपी से 7 मोबाइल, 8 सिम कार्ड और 4 पासपोर्ट बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने व उसके साथियों ने सौमित्र के साथ ठगी की थी। पुलिस को उसने कई साथियों के नाम व पते की जानकारी भी दी है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

Related posts

तिहाड़ जेल से कुख्यात अपराधी नीरज बावनिया बन कर एक व्यापारी से 50,00,000 की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

मानव तस्करी के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त, चलाएगी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में विशेष अभियान-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छात्र की पिटाई के मामले में 2 अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x