Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने आज 137 वर्ष किए पूरे, 138 वें स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, दी बधाई – खड़गे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- श्रीमती सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, के. सी  वेणुगोपाल, पवन बंसल, स्टीयरिंग कमेटी के हमारे सदस्य गण, वरिष्ठ नेता, सांसद, सेवादल के हमारे साथी, कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता और मीडिया के बंधुओं, कांग्रेस पार्टी के 138 वें स्थापना दिवस की मैं आप सबको बहुत बधाई देता हूँ। आज ही के दिन 28 दिसंबर, 1885 को मुम्बई में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई  थी। 

कांग्रेस पार्टी को बने हुए आज 137 साल पूरे हुए हैं। आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी का 75 वर्षों का सफ़र आधुनिक भारत की कहानी कहता है। इन वर्षों में भारत के हर सफल Milestone पर आपको कांग्रेस की इबारत लिखी मिलेगी। यह मौक़ा एक और वजह से महत्वपूर्ण  है क्योंकि इस वर्ष कांग्रेस सेवा दल अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

सेवा दल के साथियों को बहुत-बहुत बधाई। भारत की आज़ादी के आसपास कई दूसरे देश भी आजाद हुए थे। लेकिन बहुत से देश में सत्ता की बागडोर तानाशाही ने ले ली। भारत न सिर्फ सफल और मजबूत लोकतंत्र बना,बल्कि कुछ ही दशकों में हम आर्थिक ,न्यूक्लियर, मिसाइल, स्ट्रेटेजिक के क्षेत्र में सुपर पावर बन गए। कृषि , शिक्षा , मेडिकल , IT , और service सेक्टर में भारत, दुनिया के टॉप देशों में शामिल हो गया।
 
ये सब अपने आप नहीं हुआ। यह कांग्रेस की लोकतंत्र में आस्था के कारण हुआ, सभी को साथ लेकर चलने की हमारी Ideology के कारण ये सब कुछ हुआ, ज्ञान-विज्ञान में हमारे विश्वास के चलते हुआ। उस संविधान में पूरी आस्था की वजह से हुआ, जो सबको बराबरी के अधिकार और बराबरी के मौके देने को गारंटी देता है।

आज़ाद भारत आगे बढ़ा क्योंकि कांग्रेस ने गरीब, वंचित, दलित समुदायों की हज़ारों सालों की ज़ंजीरें काटने का साहस दिखाया। आज़ादी को हर नागरिक तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया और उस दिशा में आगे बढ़ने की ईमानदारी के साथ कोशिश की। गांधी जी ने राजनीति को सत्ता की परिक्रमा के रूप में नहीं देखा, बल्कि सामाजिक सुधार, छुआ छूत के विरोध, आर्थिक स्वावलंबन, बराबरी के अधिकार,

सांप्रदायिकता के विरोध, पुरुष प्रधानता के विरोध जैसे विषयों को रोज़मर्रा की राजनीति से जोड़ दिया। गांधी जी के नेतृत्व में जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आजाद, सुभाष चंद्र बोस, कामराज जैसे नेता सामने आए । सरोजिनी नायडू, अरुणा आसफ अली, राजकुमार अमृत कौर जैसी महिला नेताओं के नाम घर-घर पहुँच गए । आज़ादी के आंदोलन के दौरान ही कांग्रेस ने कराची प्रस्ताव पास किया और संविधान की मूल आत्मा कैसी होगी, ये तय कर दिया एवं  प्लानिंग कमेटी बना कर आजाद भारत में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया । इसी तैयारी के कारण जब हमारा राष्ट्र स्वतंत्र हुआ तो बिखरा नहीं, बल्कि मजबूती से आगे ही आगे बढ़ता गया।

सबको साथ ले कर चलता गया।भारतीय लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए नेहरू जी ने अपनी पहली कैबिनेट में 14 में से 5 मंत्री ग़ैर कांग्रेसी दलों के बनाए। ये दर्शाता है सबको साथ लेकर चलने का एक उसूल। भारत की सीमाओं की रक्षा, भारत के सामाजिक ताने बाने की रक्षा, सभी नागरिकों के अधिकारों के रक्षा, जनता के लिए शिक्षा-रोजगार की रक्षा और देश में वैज्ञानिक सोच की रक्षा, यही कांग्रेस का संकल्प है। सोनिया गांधी के अध्यक्ष काल में, जब हमारी UPA की सरकार बनी थी, तब  RTI, RTE, Food Security Act, MGNREGA, Forest Rights या भूमि अधिग्रहण क़ानून हो, ये सब कांग्रेस की विचारधारा की छाप जनता और देश पर छोड़ी है। भारत की मूल भावना पर लगातार प्रहार हो रहा है। नफ़रत की खाई देश भर में खोदी जा रही है। लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार को इसके बारे में कोई चिंता नहीं। 

हमें कांग्रेस पार्टी को इंक्लूसिव बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं को, वंचित तबकों को, बुद्धिजीवियों को जोड़ना होगा एवं महंगाई, बेरोजगारी और नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए अपने साथ लेकर चलना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में इसकी शुरुआत हो चुकी है। देश भर में फैले हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से संजीवनी मिली है। यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस की विचारधारा को देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इससे आज हमारे विरोधियों में घबराहट पैदा हुई है। हम भारत के बेहतर भविष्य के  लिये देशवासियों को इस संघर्ष में शामिल होने की विनती करते है, अपील करते हैं कि वह सब इस यात्रा में जुड़ें।उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हम तैयार हैं, ये भरोसा हम देश को देना चाहते हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर इसी  संकल्प के साथ आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
 जय हिन्द! जय कांग्रेस!

Related posts

भारतीय लड़कों ने एशियाई जूनियर स्क्वाश में टीम स्वर्ण जीता

Ajit Sinha

Sahara’s Aamby Valley will be seized to pay Rs 14,000 crore to investors: Supreme Court

Ajit Sinha

कोरोना: देश में 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल, दिल्ली-मुंबई-चेन्नई, गुरुग्राम ऑरेंज, फरीदाबाद अभी भी रेड जोन हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x