Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली पुलिस के शहीद एएसआई शंभू दयाल के परिवार को दिल्ली सरकार देगी एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि, सीएम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस के शहीद एएसआई शंभू दयाल के परिवार को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। आज यह घोषणा करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल के ऊपर मोबाइल छीनने के आरोपी ने चाकू से कई वार किए और उनका अस्पताल में निधन हो गया। जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभू दयाल ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की और वे शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शंभू दयाल  की जान की कोई कीमत नहीं है, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देंगे। समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए शंभू दयाल  ने अपनी जान पर खेल कर अपना फ़र्ज़ निभाया। अब हम सबका फर्ज है कि ऐसे जाँबाज़ पुलिसकर्मी के परिवार का ख़्याल रखें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोबाइल छीनने के आरोपी के हमले में अपनी जान गंवाने वाले मायापुरी थाने के जांबाज एएसआई शंभू दयाल को लेकर आज एक वीडियो ट्वीट किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी वीडियो में बताया कि दिल्ली पुलिस में शंभू दयाल एएसआई थे। चार जनवरी को उनको एक केस पर भेजा गया। मामला यह था कि एक महिला थाने में आई और उसने शिकायत की कि उनके पति का किसी ने मोबाइल छीन लिया है। वहां के थानाध्यक्ष ने एएसआई शंभू दयाल को उस महिला के साथ जाकर घटना की जांच करने को कहा। शंभु दयाल उस महिला के साथ जांच करने के लिए गए। अपने इलाके में पहुंच कर उस महिला ने एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए बताया कि सामने जो व्यक्ति है, उसने ही मोबाइल छीना है। शंभु दयाल  ने उस व्यक्ति को पकड़ कर लिया और उसे थाने ले जाने लगे। शंभु दयाल जब उस व्यक्ति को थाने लेकर जा रहे थे, तब उस व्यक्ति ने अपनी जेब में से चाकू निकाला और शंभु दयाल के ऊपर चाकू से कई बार वार किया। शंभू दयाल को जब अस्पताल लेकर जाया गया तो वहां पर उनकी मौत हो गई।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ऐसे बहुत कम ऑफिसर देखने को मिलते हैं, जो जनता, समाज और देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। शंभु दयाल  जैसे शख़्स के ऊपर हमें, पूरी दिल्ली और पूरे देश को गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। वो अपने परिवार के लिए बहुत प्यारे थे और ऐसे वीर पुरुष देश के लिए भी संपत्ति हैं। लेकिन ऐसे मौके पर उनको सम्मान देने के लिए दिल्ली सरकार उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वो शंभु दयाल  की आत्मा को शांति दें और उनके पूरे परिवार व उनके चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभू दयाल ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वे शहीद हो गये। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे।” सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभु दयाल ने अपनी जान पर खेल कर अपना फ़र्ज़ निभाया। पूरी दिल्ली और देश को उनकी इस शहादत पर गर्व है। अब हम सबका फ़र्ज़ है कि ऐसे जाँबाज़ पुलिसकर्मी के परिवार का हम ख़्याल रखें।”

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के नाम ढाबा मालिक से प्रति माह 50 हजार की रंगदारी मांगने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

अंबेडकर जयंती पर झांकी के रास्ते को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट और पथराव,महिला समेत 5 घायल-5 अरेस्ट

Ajit Sinha

संदीप बिश्नोई उर्फ़ सेठी गैंग के गैंगेस्टर एंव शार्प शूटर 9 एमएम की पिस्टल , दो 32 बोर के पिस्टल व 50 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x