Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पीयूष ग्रुप के चेयरमेन अनिल गोयल की आज कोर्ट में पेशी के दौरान हुई मौत, धोखाधड़ी के 120 मुकदमे दर्ज हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पीयूष ग्रुप के चेयरमेन अनिल गोयल की आज उस समय मौत हो गई जब उन्हें जिला अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। मृतक अनिल गोयल पर जालसाजी व धोखाधड़ी के कुल 120 मुकदमें दर्ज हैं। इन्हीं मुकदमों में नीमका जेल में बंद थे।

खबर के मुताबिक आज 23 मुकदमों में उनकी 8 अदालतों में पेशी थी, उन्हें गगनदीप की अदालत में पेशी के दौरान छाती में दर्द हुआ था। दर्द के चलते पुलिस सिविल अस्पताल में इलाज के लिए अनिल गोयल को लेकर आ रही थी। इसी दौरान उनकी रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल गोयल के शव पोस्टमार्टम के बाद मौत होने का सही कारण का पता चल सकेगा।

Related posts

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हरियाणा महिला आयोग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को आश्वस्त कर गए,जल्द निगम में शामिल होंगें कालोनी।

Ajit Sinha

कृष्णपाल गुर्जर को दिए गए एक-एक वोट से मोदी को मिलेगी मजबूती : योगी आदित्यनाथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x