
फरीदाबाद : तीन दिन में बलात्कार की चार घटनाओं से दहला फरीदाबाद। ताजा मामला फरीदाबाद के एक गांव का है, जहां 6 बदमाशों ने हथियार के बल पर मकान के अंदर घुस आए और वहां मौजूद महिला के पति को बंधक बनाकर घर के पीछे फेंक दिया तथा उसके बाद घर में मौजूद किराएदार के साथ मारपीट कर उसे रस्सियों से बाँध दिया। महिला का आरोप है की इसके बाद में बदमाशों ने उसके साथ बारी-बरी से बलात्कार किया। बलात्कार के बाद बदमाश महिला को चारपाई से बांधकर उसके गहने तथा घर में रखी लाखों रुपए की नकदी भी लूट कर अपने साथ ले गए, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस घटना की जांच करने की बात कह रही है|
रोती हुई दिखाई दे रही महिला सोनम (काल्पनिक नाम) है, जो सामूहिक बलात्कार और डकैती की वारदात की पीड़िता है। दरअसल मूलरूप से अलीगढ़ जिले का रहने वाला हरवीर फरीदाबाद के एक गांव के बाहर बानी साईं कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके दोनों बच्चे इन दिनों अपने चाचा के यहाँ गए हुए हैं। रात को हरवीर घर में अपनी पत्नी सोनम तथा अपने किराएदार मोहन के साथ सो रहा था। रात करीब दो बजे उसका दूर के रिश्ते में भतीजा राजकुमार आया और उसने दरवाजा खटखटाकर चाची को आवाज दी। महिला ने दरवाजा खोला और दोबारा से बंद करने लगी तो राजकुमार ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी और महिला को उसके कमरे में चारपाई पर धक्का दे दिया।इसके बाद 5 लोग मकान के अंदर घुस आए। महिला को चारपाई पर धक्का देने के बाद इन लोगों ने उसके पति हरवीर को रस्सियों से बांधकर बाहर जंगल में फेंक दिया तथा पड़ोस वाले कमरे में सो रखा मोहन जब बाहर निकल कर आया तो उसके साथ उन्होंने खूब मार पीट की। बाद में उसे बैड से रस्सियों से बांध दिया।
पीड़ित महिला का आरोप है यह लोग उसके साथ बलात्कार करने लगे तो उस ने लात चला दी जिसके बाद उन्होंने उसे कई घूंसे मारे जिससे वह बेहोश हो गई। महिला का कहना है कि बेहोशी की हालत में इनमें से कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद घर में रखी लगभग 300000 रुपए की ज्वेलरी तथा 140000 रुपए की नगदी लूटकर भाग गए। पीड़िता के पति की माने तो यह सारी वारदात होने के बाद सुबह उसने गांव के लोगों को आवाज दी तो उन्होंने उसे रस्सियों से खोला। रसिया खुलने के बाद जब वह अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी चारपाई से बंधी हुई थी तथा किरायेदार भी पड़ोस वाले कमरे में रस्सियों से बंधा बना हुआ था। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने स्वयं उसकी पत्नी को रस्सियों से खोला। वही मकान में किराए पर रहने वाले मोहन ने अपनी चोटों को दिखाते हुए बताया कि उसे नहीं मालूम की किसके साथ क्या घटना हुई है लेकिन घर में जो भी लोग थे। उन्होंने उसके साथ ना केवल मारपीट की बल्कि उसे रस्सियों से भी बांध कर चले गए। उधर, पुलिस निरीक्षक इंदुबाला की माने तो एक महिला ने उन्हें अपने साथ डकैती और बलात्कार करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

