Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हाइलाइट्स

फरीदाबाद: भाजपा मेयर उम्मीदवार प्रवीण बत्रा जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में भरा नामांकन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम की भाजपा मेयर प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने सोमवार को बहुत ही सादगी से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा।  इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, सतीश फागना, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक चन्दर भाटिया आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे। नामांकन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हम एक जुटता के साथ निगम चुनाव लड़ेंगे और इतिहास बनाएंगे। फरीदाबाद की जीत आज तक हिन्दुस्तान के महापौर की सबसे बड़ी जीत होगी।

कांग्रेस का आज तक का सबसे खराब प्रदर्शन निगम चुनाव में होने वाला है। दिल्ली की तरह कांग्रेस की जीरो, फरीदाबाद में भी जीरो सीटें होंगी और भाजपा के 47 के 47 कमल खिलेंगे व मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी बड़े बहुमत से विजयी होंगी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार फरीदाबाद में बनने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मेयर प्रत्याशी समेत 46 के 46 पार्षद उम्मीदवार विजयी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव का ऐतिहासिक रिजल्ट आएगा। हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मेयर प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी व सभी 46 वार्डों में कमल खिलेंगे। कांग्रेस के पास चुनाव लड़ाने के लिए कोई उम्मीदवार तक नहीं है। मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद का सम्पूर्ण विकास मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद व मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर,  विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना,धनेश अद्लक्खा, पूर्व विधायकों तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग व फरीदाबाद की जनता के स्नेह से फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में 47 कमल खिलेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता 2 मार्च को कमल पर वोट देकर 12 मार्च को भाजपा की ऐतिहासिक जीत की साक्षी बनेगी। श्रीमती जोशी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार, प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार के बाद अब फ़रीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता से आशीर्वाद लेकर मैंने फरीदाबाद मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा है और फरीदाबाद की जनता के आशीर्वाद से फरीदाबाद की मेयर चुनकर फरीदाबाद के विकास को और आगे लेकर जाऊँगी,  यह मेरा संकल्प है। श्रीमती जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, विधायकों एवं भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का नामांकन में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व मेयर उम्मीदवार श्रीमती जोशी ने सेक्टर 15 जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हवन कर अपने मेयर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया और पूजा अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। ज़िला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि मेयर प्रत्याशी के साथ भाजपा के सभी 46 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हमारे उत्साहित कार्यकर्ता हर वार्ड में कमल खिलाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। मतदाता फरीदाबाद के चहुंमुखी विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, ज़िला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, ज़िला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा,  पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्य्क्ष नीरा तोमर, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व  ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह, निवर्तमान वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, पूर्व महामंत्री मूलचंद मित्तल, आरएन सिंह, ओमप्रकाश रक्षवाल, ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, बिजेंद्र नेहरा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता सह प्रभारी राज मदान, ज़िला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और सैंकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद : सीएम फ़्लाइंग ने आशिक मिजाज व मजनुओं पर कसा शिकंजा, महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ करना एक शख्स को पड़ा महंगा।

Ajit Sinha

रिटायर्ड आईएएस व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर रहे प्रवीण कुमार बड़खल विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगें चुनाव-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

आईएएस अधिकारी सोनल गोयल को ‘स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x