अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने अगवानपुर से विनय नगर तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस पर करीब 70 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने इस निर्माण कार्य का उद्घाटन बुजुर्ग के हाथों नारियल फुड़वाकर किया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी 90 विधानसभा में जोरदार विकास कार्य कर रहे हैं। तिगांव विधानसभा भी इससे अछूता नहीं है। शिक्षा से लेकर सड़क तक सभी विकास कार्य में हमारी तुरंत सुनवाई हो रही है। जिसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि जल्द से जल्द अच्छी क्वालिटी की सड़क बना कर दें जिससे कि विकास टाइम पर लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यों पर नजर रखूंगा इसलिए किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो पाए।मंत्री ने कहा कि सड़क बनाने के लिए जनता की मांग मेरे पास थी जिसे आज शुरू करवा दिया गया है। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को तीसरा मौका दिया है जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि जनता आज भाजपा की सरकारों से बहुत खुश है और उन्हें केवल भाजपा से ही उम्मीद है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना, सुमन चंदेल, रवी भडाणा, मुकेश झा (मंडल अध्यक्ष), भूपेंद्र शर्मा, रूपा वर्मा, मुन्निकांत मिश्रा, लाल मिश्रा, सोहन पाल गोला, प्रवेश शर्मा, अमित ठाकुर, रॉकी राजपूत, चंदन कुमार बालेश्वर जैलदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments