Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बीजेपी  जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ  ने की संगठनात्मक नियुक्तियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ  के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह बांकुरा की अध्यक्षता में पंचायती राज प्रकोष्ठ  के जिला कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई । ज़िला संयोजक प्रहलाद सिंह बांकुरा ने गौतम पंडित व करण सिंह सरपंच को जिला सह संयोजक, राम सिंह सैनी,शिव कुमार,विनोद नागर,सुभाष चंदीला,सुखबीरअधाना,रविन्द्र नागर,डॉ.भारत,सतवीर शर्मा,विशाल गर्ग,धर्मेन्द्र हुड्डा,ख़ुशीराम सैनी,नरेश भाटी, सरिता मनोज यादव,किशन सरपंच,रामेश्वर,शीशराम सरपंच,बिजेन्द्र रावत,मुरारीलाल गर्ग को जिला कार्यकारिणी सदस्य और रणवीर नागर को जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया । 

बैठक में ज़िला संयोजक प्रहलाद सिंह बांकुरा ने नवनियुक्त जिला सह संयोजकों व जिला कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी और पंचायतीराज प्रकोष्ठ  के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर  विस्तार से चर्चा की और जिले के कार्य को सुचारे रूप से चलाने के दिशा निर्देश दिये  । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ  के सभी ज़िला कार्यकर्ता संगठन विस्तार में अपना बहुमूल्य समय देकर संगठन का विस्तार करने का काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी  की  मूल्यों पर आधारित राजनीति से लोगों को अवगत कराएँ । भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। पंचायतीराज प्रकोष्ठ  के कार्यकर्त्ता जरुरतमंदो को सरकार की योजनाओं  का लाभ दिलवाकर उन्हें सशक्त करने का कार्य करें । इस  बैठक में पंचायतीराज प्रकोष्ठ  ज़िला संयोजक प्रहलाद सिंह बांकुरा,पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र अत्री,लखन बेनीवाल,सुरेन्द्र शर्मा,मनोज भाटी,यशराज जाजोरिया व नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में अवैध गेटों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं,लोगों ने चलाए हस्ताक्षर अभियान,यूआईसी कार्रवाई करे, डीटीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अरावली के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रोविजनल सीएलयू के नाम पर हो रहा है करोड़ों का भ्रष्टाचार : विकास चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ किए गए चेक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x