अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक बिल्डर के द्वारा कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए एक प्लाट के ऊपर लगे पेड़ों को गलत तरीके से काटने व ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम तोड़फोड़ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से टोल प्लाजा के निकट दिल्ली -फरीदाबाद रोड पर एक टायल के शो- रूम के ऊपर अवैध रूप से बिल्डिंग बना, उसमें होटल खोलने व सराय खाव्जा की मुख्य बाजार में स्थित पीर बाबा के नजदीक एक आलीशान बिल्डिंग में पीजी खोलने की खबरें आई हैं। इस मामले में डीएफओ राजकुमार का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लाट नंबर-1502 में अवैध रूप से जो पेड़ काटने की शिकायत उनके पास आई थी, इस पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए बोल दिया हैं। इसके बाद क्षेत्र के फारेस्ट अधिकारी अफजल ने कहा, ग्रीन फील्ड के प्लाट नंबर-1502 पर जो गलत तरीके से पेड़ों को काटा गया हैं। उसका चालान विभाग द्वारा कर दिया गया हैं, और जुर्माना भी लगा दी गई हैं।
एक शख्स ने “अथर्व न्यूज़” के पास ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लाट नंबर -1502,दिनांक 18 जनवरी 2024 को पेड़ काटते हुए और प्लाट पर कटे हुए पेड़ों की तस्वीरें भेजी हैं, और कहा हैं कि उसने उसकी शिकायत सम्बंधित विभाग को कर दी हैं। आज शनिवार को “अथर्व न्यूज़” ने मौका पर जाकर देखा तो एक पोकलेन मशीन से प्लाट पर खुदाई की जा रही थी, की मिटटी को डंपर में भरी जा रही थी। इस मामले में डीएफओ राज कुमार का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड के प्लाट नंबर -1502 पर जो पेड़ काटे गए, उस पर कार्रवाई कर दी गई। वहीं क्षेत्र के फारेस्ट अधिकारी अफजल ने कहा कि प्लाट -1502, ग्रीन फील्ड पर जो पेड़ों को गलत तरीके से काटा गया हैं, का चालान कर जुर्माना लगा दी गई हैं। वहीं, शिकायतकर्ता ने ये भी बताया कि यही बिल्डर सराय टोल प्लाजा के नजदीक एक टायल के शो -रूम के ऊपर एक बिल्डिंग अवैध रूप से बना ली, अब उसमें होटल खोल दी गई है। इस अवैध बिल्डिंग की शिकायत काफी पहले “अथर्व न्यूज़” के पास आई थी, इस बारे में निर्माणकर्ता बिल्डर ने अथर्व न्यूज़ से कहा था, कि उसमें वह छोटा -मोटा काम करवा रहा हैं। इसके बाद “अथर्व न्यूज़” ने ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के सम्बंधित अधिकारी से बात की,
तो उन्होनें भी वहीँ बातें बताई जो निर्माणकर्ता बिल्डर ने बताई थी, दोनों की बातें एक जैसी थी, अब बताया जा रहा हैं कि उसमें एक बड़ी बिल्डिंग बन गई हैं,जिसमें एक होटल चल रही हैं। इससे बिल्डर-अधिकारी की सांठगांठ होने का पता चलता हैं। इसके अलावा सराय मुख्य बाजार में पीर बाबा के नजदीक एक बड़ी सी बिल्डिंग तैयार की गई हैं,जिसमें काफी सारे कमरे बने हुए हैं,जो बिल्कुल नई बिल्डिंग हैं। बताया गया हैं कि इसमें अवैध रूप से पीजी बना दी गई। इसकी शिकायत काफी पहले “अथर्व न्यूज़” के पास आई थी। इस पर निर्माणकर्ता बिल्डर से फोन पर “अथर्व न्यूज़” ने बात की थी, तो उसने कहा था कि ये बहुत पुरानी बिल्डिंग हैं,
जिसे तोड़ कर नए सिरे से बनाई जा रही हैं। इसके बाद “अथर्व न्यूज़” ने ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संबंधित अधिकारी से इस बारे में बात की, तो उसने भी वहीँ बातें बताई जो बिल्डर ने फोन पर “अथर्व न्यूज़” को बताई थी। अब इसमें पीजी खोले जाने की बातें सामने आ रही हैं। इसमें भी संबंधित अधिकारी व बिल्डर की सांठगांठ होने की बात लग रही हैं। जब एक जिम्मेदार अधिकारी पत्रकारों को गलत कार्य को सही ठहरा दें, तो ऐसे में कोई खबर कैसे लिखी जा सकती हैं, जबकि इसमें शिकायतकर्ता न हो। ऐसे में पत्रकारों को खबरें लिखने में मुश्किलें आती हैं। “अथर्व न्यूज़” ने इस संबंध में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संबंधित अधिकारी से और अधिक और सही जानकारी लेने के लिए बीते दोनों से कई बार फोन किए पर उन्होनें एक बार भी अपना फोन नहीं उठाया। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज व फरीदाबाद नगर निगम की कमिश्नर ए मोना को चाहिए कि पूरे मामले की गहराई से जांच करा कर इस पर उचित कार्रवाई अवश्य करें। ये तीनों मामले में एक ही बिल्डर हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments