Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयोजित शंखनाद 2019 रैली में जनसैलाब को देख कर हुए उत्साहित, कई सौगातें दे डाली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि फरीदाबाद औद्योगिक नगरी के पुराने स्वरूप को फिर से बहाल किया जा रहा है। करीब 700  करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं पर आगामी एक माह में काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को सेक्टर-  12 के हुडा ग्राउंड में फरीदाबाद से विधायक व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में उमड़े भारी जनसमूह से मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री भी गदगद नजर आए। इस रैली का शंखनाद भी शंख की ध्वनि के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के आधुनिकीकरण व सौंदर्यकरण की 115 करोड़ रुपए की परियोजना का भी शिलान्यास किया तथा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 50 करोड़ रूपए , सेक्टर-12 में बहुमंजिला पार्किंग व खेल स्टेडियम में स्वींमिंग पुल के लिए 47 करोड़ रूपए  तथा फरीदाबाद व गुरुग्राम महानगरों के बीच मैट्रो लाइन बिछाने की भी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में रही है। पिछली सरकारों ने इस औद्योगिक नगरी की बहुत अनदेखी की, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस औद्योगिक नगरी के पुराने स्वरूप को बहाल करने का प्रयास किया है। फरीदाबाद का वर्ष-2031 का जो विकास प्लान तैयार किया गया है, इसके तहत इस नगरी में 143 सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जोकि गुरुग्राम के 115 सेक्टर से काफी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत 160 करोड़ रूपए  की लागत से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि शहर की सुरक्षा सुनिश्चित रह सके। शहर की सभी सडक़ों का 245 करोड़ रूपए  की लागत से सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। शहर की बिजली की तार भी भूमिगत की जाएंगी, जिसपर 150 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। बडख़ल सडक़ को 42 करोड़ रूपए  की लागत से चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार नोएडा से सडक़ कनैक्टिवीटी सरल बनाने के लिए यमुना नदी पर गांव मंझावली के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बनने से नोएडा का सफर महज 15 मिनट का हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में पुलिस रिहायशी परिसर में 65 करोड़ रूपए  की लागत से 384 मकान बनाए गए हैं। फरीदाबाद-दिल्ली मैट्रो लाइन का मुजेसर से बल्लभगढ़ तक 580 करोड़ रूपए  की लागत से विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के विकास के लिए जब भी कोई नई मांग उनके सामने आएगी, उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उद्योग मंत्री की मोबाइल एप भी लॉच की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने के लिए युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा, जिसके लिए दुधौला में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को घरेलू गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं तथा 25 जनवरी 2019 के बाद प्रदेश में ऐसा कोई परिवार नहीं बचेगा, जिसके पास घरेलू गैस कनैक्शन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने चार साल के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन पर कार्य किया है। आज लोगों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। अभी हाल ही में प्रदेश में पांच नगर निगमों के चुनाव हुए, जहां लोगों ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर मोहर लगाते हुए भाजपा के उम्मीदवार विजयी बनाए।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विपक्ष नाम की चीज नहीं हैं और सभी पार्टियां में दलदल की तरह बन चुकी हैं। जनता भी उनके झूठे वायदों को पहचान गई है। शंखनाद रैली के आयोजक व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हरियाणा विपुल गोयल ने कहा कि इस रैली से मुख्यमंत्री वर्ष 2019 का शंखनाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति पर दौड़ रहा है। आज इस रैली में भारी संख्या में किसान, व्यापारी, खिलाड़ी, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में नई उद्योग नीति बनाई, जिसके कारण इज ऑफ डुईंग बिजनेस में प्रदेश देश में चौदहवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। फरीदाबाद एक बड़ा औद्योगिक हब है। पाकिस्तान की धरती पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने जो बुलेटप्रुफ जैकेट पहनी थी, वह जैकेट फरीदाबाद में ही बनी थी। इसरो द्वारा अंतरिक्ष में जो मंगलयान उपग्रह छोड़े गए थे, उसके अधिकतम पाट्ïर्स इसी नगरी में तैयार हुए थे। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम के आधुनिकीकरण व सौंदर्यकरण का आज मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है, जिसका कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज महिला थाना में तैनात महिला एएसआई को 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लोकसभा आम चुनाव 2024 में लगाए गए विभिन्न कमेटियों के अधिकारियों की कार्यशाला कन्वेंशन में: विक्रम

Ajit Sinha

हरियाणा में 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x