Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: कांग्रेस एक एक्सपायर्ड इंजेक्शन है जो कहीं भी लगाया जाए चलने वाला नहीं है: तरुण चुघ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस एक एक्सपायर्ड इंजेक्शन है,एक्सपायर्ड इंजेक्शन कहीं भी लगाया जाए, यह चलने वाला नहीं है। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के नेता ही पार्टी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं तथा घुटन के कारण कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। श्री चुघ ने कहा कि हरियाणा की जनता को जानता हूं कि हरियाणा के लोग कांग्रेस को पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेकर तीसरी बार सरकार बनाएगी। चुघ ने रविवार को फरीदाबाद में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। इससे पहले तरूण चुघ ने कुंदन ग्लोबल स्कूल में मां के नाम पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और तेजी से काम करने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने रोज गार्डन सेक्टर 17 में भी मां के नाम पौधा लगाया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व फरीदाबाद पहुँचने पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों और फूल मालों से राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जी का भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक वैश्विक नेता हैं जो विश्व की नीतियों को प्रभावित करते हैं और विश्व के शीर्ष नेतृत्व में मोदी का नाम आता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 10 करोड़ ज्यादा वोट मिले हैं। लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा तथा विधानपरिषद देश की जनता ने भाजपा को खुलकर आशीर्वाद दिया है। भाजपा की जनहितैषी नीतियों के कारण देश के 20 से ज्यादा प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकारें हैं। विपक्ष को घेरते हुए चुघ ने कहा कि विपक्ष के जो लोग झूठ और भ्रम फैला रहे हैं उन्हें जनता ने दो डिजिट पर ही रोका हुआ है। चुघ ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को संविधान को कुचला था और लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था। चुघ ने स्कूल में मां के नाम पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और तेजी से काम करने का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम के आयोजक कुंदन स्कूल के चेयरमैन भारत भूषण और डायरेक्टर कमल अरोड़ा ने स्कूल पहुँचने पर उनका स्वागत किया। यहां चुघ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व का पर्यावरण के रूप में मार्गदर्शन कर रहा है। क्योंकि हमारे डीएनए में नेचर के प्रति लगाव है। हमारे डीएनए में फल और फूल को भी भगवान का प्रसाद माना गया है। भोग की वस्तु नहीं माना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली,  वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, मनमोहन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आदि उपस्थित रहे और सभी ने पौधरोपण किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, कार्यक्रम के आयोजक चेयरमेन भारत भूषण और डायरेक्टर कमल अरोड़ा ने उपस्थित सभी लोगों को एक पेड़ माँ के नाम लगाने और पेड़ की देख भाल करने का आह्वान किया। चुघ रोज गार्डन सेक्टर-17 में वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन गुप्ता और भाजपा प्रयार्वरण संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मूलचंद मित्तल के साथ विशाल पौधारोपण का शुभारम्भ किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मोदी इस मुहीम फरीदाबाद के जन जन पंहुचाने का आह्वान किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ पाकिस्तान से आए सिंधी सिख परिवारों के डेरे में भी पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। चुघ ने सिंधी सिख परिवारों की परेशानियों और बातों को ध्यान सुना। चुघ ने सभी लोगों से आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री नायब से बातचीत कर आप लोगों की सभी समस्स्याओं का तुरंत हल कराने का काम करेंगे।   

Related posts

ब्रेकिंग: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश और अभिताभ ने कहा, मेरा सवाल अडानी से नहीं सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से हैं-लाइव वीडियो।

Ajit Sinha

साइबर फ्रॉड से रहे सावधान: बिजली कटने के फेक मैसेज के लिंक को न करें क्लिक-रणजीत सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सुरक्षा के लिए शहर भर में तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात थे वावजूद इसके बदमाशों ने एक शख्स जिंदा जला कर मार डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x