Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: जनता के सामने कांग्रेस का झूठ बार-बार नहीं चलेगा : बिप्लब देब

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रात 8 बजे फरीदाबाद में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि कांग्रेस का झूठ जनता में बार-बार नहीं चलेगा। इसलिए स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा ही तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाकर एक नया इतिहास बनाएगी। बिप्लब देब रेवाड़ी और पलवल में पदाधिकारियों की बैठक लेने के बाद फरीदाबाद पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया।बिप्लब देब ने पदाधिकारियों की बातें सुनी और विश्वास दिलाया कि केंद्र और राज्य में भाजपा ने 10 साल में जितने जनकल्याणकारी कार्य किए हैं उतने कांग्रेस ने दशकों तक शासन करने के बाद भी नहीं किए।गुरुवार को हुई इस बैठक में मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैनों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में देब ने पदाधिकारियों से संगठन व सरकार के कार्यों के की प्रशंसा की और कहा कि संगठनात्मक शक्ति में हमारी सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बस मन में जीत को ठानकर बताए हुए कार्य करना है, निश्चित ही हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे। पदाधिकारियों की बातों को भी देब ने गंभीरता से सुना। पदाधिकारियों और कार्य कर्ताओं ने संगठन और सरकार से संबंधित कई मुद्दों को चुनाव सह प्रभारी के सामने रखा। बिप्लब देब ने कहा कि जनहित में तीसरी बार भाजपा सरकार जरूरी है।बैठक में 18 बिंदुओं पर कार्य करते हुए आगे बढ़ने के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश बिप्लब देब ने दिए। देब ने महिला मोर्चा , युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चों को जन संपर्क करने और महिला और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए लक्ष्य दिया। देब ने कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार हुआ था। इसलिए कोई भी वर्ग कांग्रेस को सत्ता में देखना नहीं चाहता और सभी वर्ग भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपना चाहते हैं।बिप्लब देब ने पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव जीतने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। आप इस दायित्व को निश्चित ही निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता 100 प्रतिशत मेहनत करता है तो परिणाम भी 100 प्रतिशत ही मिलेगा। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, ज़िला प्रभारी जी.एल. शर्मा,  ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सन्दीप जोशी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल  सिंह,  ओमप्रकाश रेक्सवाल, महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर, पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, चन्द्र भाटिया, टेकचंद शर्मा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, चेयरमेन हुकम सिंह भाटी, ज़िला परिषद चेयरमेन विजय लोहिया, उप चेयरमेन धर्म चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग,टिपरचंद शर्मा,जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा , मनोज वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर. एन सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमेन चन्द्रपाल, ज़िला  उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, अनिल नागर, पंकज रामपाल, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, लक्ष्मण तंवर, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, पंकज सिवाल, लाल मिश्रा, गोल्डी अरोड़ा, सुनीता बघेल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राजेश डागर, सचिन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी राज मदान, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष एवं ज़िला महामंत्री, प्रकोष्ठों एवं विभागों के जिला संयोजक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड मुख्य आरोपित अजय के भाई दीपक और दोस्त अभिषेक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विशाल संबोधित करते हुए क्या कहा. लाइव वीडियो में सुने उन्हीं के जुबानी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x