Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :अशोका एंकलेव में हुआ भाजपा नेता राजेश नागर का स्वागत,जनहित में काम कर रही भाजपा सरकारें: राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का अशोका एंकलेव में स्थानीय जनता ने स्वागत किया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि राजनैतिक दल जनता से वादे करके सत्ता में आते हैं और सत्ता को बचाए रखने के लिए जनता को हाशिए पर धकेल देते हैं लेकिन भाजपा ने सत्ता में या विपक्ष में रहते हुए कभी भी जनता के अधिकारों से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि जब-जब भाजपा सरकारें सत्ता में आई तब तब जनहित के काम तेजी से हुए और आज भी हो रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें पगड़ी और फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं अपनी स्थानीय विकास के मुद्दे भी बताए, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का नागर ने भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद की जनता का जीवन स्तर ऊपर उठाने में भाजपा की केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारों का सहयोग हमें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है।पहली बार फरीदाबाद को केन्द्र सरकार के मंत्रीमंडल में भी जगह दी है। फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर को केन्द्र में मंत्री बनाए गए और उन्होंने फरीदाबाद के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़े है और प्रदेश में ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपए एक कलम से दिए।
इन विकास कार्यों से तिगांव क्षेत्रवासियों को फायदा पहुंच रहा है। यही कारण है कि आज भाजपा का नारा सबका साथ-सबका विकास बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के भरोसे को जीत चुकी है और अगले चुनावों में फिर सत्ता में आएगी। इस अवसर पर महीपाल भडाना, रूप सिंह नागर, अतर सिंह भडाना, डा परमानन्द, दिल्ली प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यादव, मदन पुजारा, नरेश न बरदार, राहुल यादव, सुनील गोयल, फिरे चंदीला, जीत सिंह भाटी, विरेन दत्त, नन्द किशोर शर्मा, एसपी शर्मा, महावीर थानेदार, हरीराम शर्मा, विनोद कुमार त बाकू वाले, राम अवतार, प्रताप बैंसला, मुकेश शर्मा, जेपी गौड, पीके झा, सत्यप्रकाश शर्मा, एक्स आरडब्ल्यूए प्रेसीडेंट कर्णवाल, कश्मीर वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट भगतराज शर्मा, भाजपा सराय मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र पत्रावाल, प्रहलाद शर्मा, महेंद्र यादव, युवा मंडल अध्यक्ष बल्लभगढ़ राजकुमार शर्मा, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश कौशिक, हिन्दू युवा वाहिनी के पवन सैनी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Related posts

क्या पुलिस उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो महापंचायत में अपने स्पीच का वीडियो बनवा कर वायरल किया था -देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा में 5 बूथों पर पुनर्मतदान के बारे में, जिनमें जिला फरीदाबाद के प्राथमिक विधानसभा के बूथ संख्या-113 सहित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला सशक्तिकरण है बदलते भारत की नई तस्वीर” : असीम गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x