Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से देश का दुनिया में बढ़ रहा मान सम्मान -राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ का कायाकल्प कर जनता में पार्टी का विश्वास और मजबूत किया है। उन्होंने ऐसे ऐसे काम किए हैं जिनके लिए लोग कहते थे कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कही। वह अपने निवास पर आयोजित भाजपा तिगांव मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।विधायक राजेश नागर ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में श्री रामलला मंदिर मामले को सुलझा दिया है, जो 500  वर्षों से अटका पड़ा था। विपक्ष कहता था कि भाजपा वाले मंदिर नहीं बनवाएंगे। लेकिन अब सब चुप हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370  को शांतिपूर्वक हटा दिया। इसी प्रकार उन्होंने वर्षों से यातना सहन कर रही मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के दर्द से आजादी दिलाई है। जिससे मुस्लिम समुदाय में भी भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। 
नागर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने अब तक 84  हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं। इतनी नौकरियां इससे पहले किसी सरकार ने नहीं दीं। हरियाणा में कोई सोच भी नहीं सकता था कि बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरी मिल सकती है। लेकिन हमारी मनोहर सरकार में यह सपना सच हो रहा है। उन्होंने भाजपा की सरकारें अंत्योदय यानि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है। हमारी देश प्रदेश की सरकारें जनता को मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही हैं. नागर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर ली जा रही इन बैठकों का आयोजन संगठन को और मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। विधायक राजेश नागर ने मंडल के पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को भाजपा की रीति और नीति के बारे में जानकारी दी।इस बैठक में हुकम सिंह भाटी चेयरमैन, गिर्राज त्यागी, सपना शर्मा, कर्मवीर वोहरा, अजब चंदीला, अमन नागर, दयानन्द नागर, शिवकुमार सरपंच, मंजू मैम्बर , उत्कर्ष गर्ग, बाबू हाडा, शिव कुमार, तेज सिंह अधाना, मौ जावेद, दयाचंद सरपंच, प्रवीन नागर, टीकाराम शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण हाडा, हितेश पालटा, प्रधान चन्द्रसेन शर्मा, सतीश शर्मा, भरत शर्मा, विष्णु भगवान, बलराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने एमवीओ को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha

चंडीगढ़:सीएम मनोहर लाल ने विश्व कौशल दिवस पर प्रदेश के युवाओं के लिए दिए तीन बड़े तोहफे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x