Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व बलजीत कौशिक की 91 वर्षीय माता विष्णु देवी का निधन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस झज्जर प्रभारी बलजीत कौशिक बलजीत कौशिक की माताजी का आज 1 जनवरी को शाम 5 बजे अचानक निधन हो गया है। उनकी माता श्रीमती विष्णु देवी 91 वर्षीय थी। उन्होंने अपने निवास स्थान सेक्टर 22 घर पर लगभग 5 बजे अंतिम सांस ली। श्रीमती विष्णु देवी अपने पीछे तीन पुत्र पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ,बलजीत कौशिक, रमेश कौशिक, पौत्र व प्रपौत्र से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनका दाह संस्कार कल दोपहर 2 बजे सेक्टर 22 के शमशान घाट में किया जाएगा । उनके निधन पर अनेक सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



Related posts

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किसानों के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा

Ajit Sinha

वर्ष 2015 में एचटेट पास अभ्यर्थी भी नई टीजीटी भर्ती के लिए कर सकते हैं आवदेन।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल नंबरों को ब्लॉक करने में देशभर में प्राप्त किया पहला स्थान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x