
फरीदाबाद : सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को 5 कलोनिनाइजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए हैं। इस केस की इसके आगे की जांच पुलिस की हुड्डा सेल करेंगी। डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की माने तो गांव जाजरू में कई अवैध कालोनियों को विकसित कर रहे थे,बार -बार तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के बाद भी कलोनिनाइजर नहीं मान रहे थे।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि गांव जाजरू में तक़रीबन 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कई कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे। इन अवैध कलोनिंयों में उन्होनें कई बार तोड़ फोड़ की कार्रवाई की पर कलोनिनाइजरों नहीं माने और अवैध कालोनी विकसित करने में लगे रहे। इस प्रकरण में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने पांच कलोनिनाइजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं उनके नाम बलवीर , भरता , राजेंद्र सिंह , रामवीर व देवीरा निवासी झाड़सेंतली ,बल्ल्भगढ़ हैं। उनका कहना हैं कि इनमें कई और मुकदमे हैं और इस में कई और कलोनिनाइजरों के नाम शामिल हैं।