Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :एक खूबसूरत महिला ने एएसआई (पुलिस ) को बलात्कार, छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी,एक बार नहीं, कई बार लूटा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी-5 में एक महिला से मुलाकात करना फरीदाबाद पुलिस में तैनात सहायक उप निरीक्षक को मंहगा पड़ गया। महिला लिफ्ट लेकर सहायक उप- निरीक्षक के कार में बैठी। इसके बाद बाईपास रोड पर पहुंचते ही धमकी देने लगी कि रेप के प्रयास का आरोप या छेड़खानी का आरोप लगाकर भीड़ जुटा दूंगी। फिर बंधक बनाकर सहायक उप निरीक्षक से पलवल तक इस महिला ने लूट की। एनआईटी थाना पुलिस ने पीड़ित सहायक उप निरीक्षक चरण सिंह की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मिसिंग पर्सन सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक चरण सिंह दो दिन पूर्व 29 सितंबर को दोपहर बाद नीलम चौक के पास एक रेहड़ी पर खड़े होकर जूस पी रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां आ पहुंची। उसने उनसे कहा कि उसका पति बीमार है। उसे बल्लभगढ़ जाना है। सहायक उप निरीक्षक चरण सिंह उसे लिफ्ट न देकर कार में सवार होकर आगे चल दिया। मगर, महिला आंखों में आंसू लाकर रोने लगी। जिससे सहायक उप निरीक्षक ने उसे मजबूर समझकर अपनी कार में बैठा लिया। जैसे ही कार नीलम पुल से उतरकर हाईवे पर चढ़ी तो महिला ने सहायक उप निरीक्षक का फोन अपने कब्जे में लेकर रुपयों की मांग की।
आरोप है कि महिला ने सहायक उप निरीक्षक को धमकी दी कि वह अपने कपड़े फाड़कर शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर देगी। इससे सहायक उप निरीक्षक डर गया। महिला ने सहायक उप निरीक्षक के पर्स से करीब 20 हजार रूपए निकाल लिए। उसके बाद पेटीएम से दो बार दो-दो हजार रूपए डाल लिए। फिर कहने लगी कि उसे पलवल छोड़कर आओ। एएसआई महिला को पलवल छोड़कर आया। वहां भी महिला ने और रुपयों की मांग की। एएसआई ने अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग कर दो हजार रूपए महिला दे दिए। उसके बाद सहायक उप निरीक्षक वहां से फरीदाबाद लौट आया। सहायक उप निरीक्षक का आरोप है कि यह महिला अब भी फोन कर उससे और रूपए की मांग कर परेशान कर रही है। पीड़ित सहायक उप निरीक्षक की शिकायत पर एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एनएसजी कमांडो बन सचिन हरसाना ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद :शहर के लोग चोरों के आतंक से परेशान हैं,खेड़ीपुल थाना से चोर गया भाग, पुलिस को पब्लिक ने चोर पकड़ कर दिया था।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के राव ने एनआईटी क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल और उनके टीम को  प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x