अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:श्रीराम दशहरा समिति द्वारा रामलीला मैदान ,सिनेमा साइट पार्क,ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित “रामलीला” में शुक्रवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की। इनसे पहले आरएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार आ चुके है,आज रामलीला के बाद देर शाम 8 बजे रावण दहन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सबसे पहले सभी उपस्थित जनों को दशहरा पर्व की बधाई दी। और कहा कि ये दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
ये पर्व कई सौ सालों से इस लिए मनाते हुए आ रहे है कि हर इंसान अपने अंदर के रावण को खुद खत्म करें,ताकि वह खुद भी सुखी और सुरक्षित रह सकें, जो लोग बुराई के रास्ते पर चलते है, उनका जीवन लम्बें समय तक नहीं चलता है, वह खुद भी परेशान रहते है,और साथ अपने पूरे परिवार, समाज, प्रदेश और देश के लोगों को परेशान करते है। और एक दिन खुद खत्म हो जाते है।
श्री राम दशहरा समिति के अध्यक्ष अजय गोयल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा मैदान,सिनेमा साइट पार्क ,ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में दिनांक 2 अक्टूबर-2024 को रामलीला की शुरुआत की गई थी जो 13 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। इस पावन अवसर पर आरएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने शिरकत की थी। और शुक्रवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिरकत की। आज शनिवार को रामलीला खत्म होने के बाद देर शाम 8 बजे रावण दहन किया जाएगा। शुक्रवार को “रामलीला” में कुंभकरण वध, मेघनाद वध ,सती सुलोचना एंव रावण वध का मंचन किया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments