अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीतने पर आज एएसआई भगत सिंह को अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र भेंट कर एंव मैडल पहना कर सम्मानित किया। स्वर्ण विजेता एएसआई भगत सिंह की जिले के एक पीसीआर पर तैनात हैं। बताया गया हैं कि एएसआई भगत सिंह को फ़रवरी -2019 में जयपुर में होने वाले राष्टीय मास्टर प्रतियोगिता में चयनित किया गया हैं।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज 56 वर्षीय एएसआई भगत सिंह चौधरी देवी लाल स्टेडियम ,पंचकूला में आयोजित हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशीप में एक स्वर्ण पदक सहित 3 पदक हासिल करने पर प्रशंसा पत्र एंव मैडल पहना कर सम्मानित किया हैं। भगत सिंह को 100 मीटर की दौड़ में पहला स्वर्ण पदक, 200 मीटर के दौड़ में दूसरा व तीसरा 100 मीटर बाधा दौड़ में एक -एक पदक मिले हैं। एएसआई भगत सिंह को फ़रवरी 2019 में जयपुर में होने वाले राष्टीय मास्टर प्रतियोगिता में चयनित किया गया हैं।