Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने निकाली लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान गणेश की शोभा यात्रा, घर पर लगे पंडाल की स्थापना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पिछले कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निवास के प्रांगण में एक बार फिर धूमधाम से गणपति की स्थापना की गई। सेक्टर 16 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से जब भगवान गणपति की सवारी निकली तो मानो की पूरा शहर सड़क पर उतर आया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों पर डांस करते रहे। गणपति बप्पा की शोभा यात्रा में महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। लक्ष्मी नारायण मंदिर से चलकर जब भगवान् गणपति कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के घर के पंडाल में पहुंचे तो पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंज उठा और विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा को विराज मान किया गया। गणपति बप्पा की शोभा यात्रा में इतनी भारी तादाद में आने के लिए विपुल गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भगवान गणपति से सभी के कल्याण की मनोकामना की।
इस शोभायात्रा में हरियाणा से कई उद्योगपति, जिला पार्षद, नगर निगम पार्षद और फरीदाबाद के कई गांव के सरपंच शामिल हुए। भगवान् गणपति का आशीर्वाद लेने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले कलाकार फिरोज खान और क्रिकेटर चेतन चौहान भी पहुंचे। दोनों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को शहर की तरक्की के लिए गणपति उत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और फिरोज खान ने अपने सुरों से भी लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की फरीदाबाद और हरियाणा की तरक्की की प्रार्थना के साथ हर साल की भांति वो गणपति उत्सव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव में कई बड़े कलाकार गणपति के दरबार में हाजिरी लगाएंगे तो वहीं कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगी और फरीदाबाद के सबसे बड़े गणपति उत्सव में 5 दिन तक गणपति बप्पा मोरया के नारे गूंजते रहेंगे। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर , मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के डी.आर चौधरी आज बने प्रधान व दीपक छाबड़ा बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिश्वत लेने के मामले में आईएएस धर्मेंद्र सिंह को एसआईटी की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता रैली निकली,”कैंसर को डिटेक्ट करो, खुद को प्रोटेक्ट करो” के जरिए जागरूक किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest


0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x