Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

जनता से मिल रहे समर्थन से उर्जा लेकर 2024 के मिशन में जुट जाएं: ओम प्रकाश धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम/चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की इस बैठक में नगर निगम व आगामी 2024 चुनावों को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव व प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने जहां भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक शक्ति को लगातार चुनाव में हो रही जीत का कारण बताया और भविष्य में भी चुनौतियों से निपटते हुए और सफलताओं पर गौरव करते हुए जनसेवा के कार्यों में जुटे रहने का आह्वान भी उपस्थित पदाधिकारियों से किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों को भी कोसा और राहुल गांधी के बयानों को सेना का मनोबल तोड़ने वाला बताया।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय फौजों ने पिछले सप्ताह चीनी फौजों की धुनाई कर खदेड़ा है, परन्तु दुर्भाग्य की बात है राहुल गांधी खुद की राजनीति चमकाने के लिए देश की सेना का भी मनोबल कम करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

धनखड़ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयानों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि कल ही के दिन 16 दिसंबर को 1971 में पाकिस्तान को हमने करारी मात दी थी। अपनी उस शर्मनाक हार को याद करके ही पाकिस्तानी विदेश मंत्री अपना संतुलन खो बैठे। जिसके कारण उन्होंने शर्मनाक बयान दिया। धनखड़ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी देश है और बिखरता व टूटता देश है। उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि भारतीय फौजों ने चीनी फौजों को खदेड़ा है, लेकिन राहुल गांधी सदा सेना के विरोध में बोलते हैं और सेना का मनोबल कम करने का काम करते हैं। भाजपा को पन्ना प्रमुख तक मजबूत करने के लिए धनखड़ ने सभी जिला अध्यक्षों, प्रभारियों व पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया और कहा कि वे इस काम में जल्दी से जल्दी जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हम त्रिदेव तक पहुंचे हैं और आगामी भाजपा के स्थापना दिवस तक हमें सभी पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं करने का लक्ष्य लेना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं।
 
उन्होंने गुजरात चुनाव में हुई धमाकेदार जीत पर सभी को बधाई दी और कहा कि हरियाणा से जो टीम गई थी उसने भी गुजरात में शानदार काम किया। बैठक में धनखड़ ने आदम पुर उपचुनाव जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि हाल ही में जितने भी चुनाव हुए उनमें सभी समर्थक और सिंबल पर लड़ने वाले प्रत्याशियों की जीत को मिलकर हमने लगभग 50 प्रतिशत वोट प्राप्त किए, लेकिन हमें लगातार और मेहनत की करने की जरूरत है। उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर भी कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। जी-20 की अध्यक्षता पर बोलते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि विश्व मात्र एक बाजार नहीं परिवार है। हमें भारतीय चिंतन को विश्वव्यापी करना है और हम इसके लिए आगे बढ़ रहे हैं। दुनिया के आर्थिक हालात चुनौतियों से भरे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया नये आयामों व चुनौतियों के साथ सदैव आगे बढ़ता है और हमें भी उसके साथ अगुवाई करते हुए आगे बढ़ना है।

.……बाक्स…..

जी-20 के माध्यम से दुनिया को राह दिखाएगा भारत: अरुण सिंह

बैठक में जी-20 विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा अवसर भी है जो ऐसे समय में मिली है जब रशिया और यूक्रेन युद्ध के कारण हर तरफ उर्जा और फ्यूल का संकट है। इन संकटों के बीच जी-20 की अध्यक्षता मिली है, जो हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है कि किस प्रकार भारत दुनिया का मार्गदर्शन करता है और दिशा निर्देश देता है। उन्होंने कहा कि आपदाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का काम किया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह 2015 से ही बन गई थी। लगातार अलग-अलग राज्यों में पार्टी का विस्तार हो रहा है। हम एक ही मूल मंत्र को लेकर चल रहे हैं। विचारधारा के आधार पर पार्टी को सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी बनाना है। यही हम सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी, अलग-अलग जगहों तक व छोटे गांवों में संगठन को मजबूत करना और शक्तिशाली बनाना ही लक्ष्य होना चाहिए। सर्व स्पर्शी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सभी समुदायों, वर्गों को मंडल से लेकर जिला तथा प्रदेश स्तर पर महत्व देना है यही मूल उद्देश्य है। सिंह ने कहा कि सदस्यता के हिसाब से पार्टी के काम में स्थायित्व आना चाहिए। पार्टी के साथ व्यवस्थित हों और निरंतर बढ़ते रहे। जब पूरी दुनिया के देश आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं तो भारत ही एक अकेला देश ऐसा है जिसके आर्थिक हालात बहुत मजबूत है और इसका सारा श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन हमारे व दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें 19 ऐसे देश शामिल हो रहे हैं जो अधिकांश विकसित हैं और इनकी जीडीपी दुनिया में 85 प्रतिशत है। जनसंख्या के हिसाब से देखें तो विश्व की 60 प्रतिशत जनसंख्या है। व्यापार की दृष्टि से इन देशों में दुनिया का 75 प्रतिशत ग्लोबल ट्रेड है जो जी-20 देशों का है जिसे समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, ग्लोबल वार्मिंग , क्षेत्रीय असंतुलन, अनर्जी आदि मुद्दे जी-20 की बैठकों में उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, यह हरियाणा के लिए अवसर भी होगा। अरूण सिंह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मॉर्निंग-इवनिंग वॉक है। जहां जहां राहुल गांधी की यह यात्रा गुजर रही है वहां-वहां कांग्रेस की सीटें घट रही हैं। भाजपा राजस्थान के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने दावा किया कि राजस्थान में भी कांग्रेस बहुत बड़े अंतर से हारेगी और भाजपा पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर मन की बात कार्यक्रम को बड़े त्योहार के रूप में मनाने की तैयारियों के बारे में बताया तो प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने सोशल मीडिया संबंधित कुछ जानकारियां दी। इस मौके पर संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, खेल मंत्री संदीप सिंह, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, पवन सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ आगामी रणनीति, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा: नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक को हरियाणा फिल्म नीति के तहत परियोजनाएं स्वीकृत,शासी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया 

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: आज थाना कैंप क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई, केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x