Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम :”अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर विधानसभा बादशाहपुर की आगे की रणनीति बनाई , दिया जीत का मंत्र – सूर्य देव यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दिल्ली में गुरुग्राम के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य देव यादव के साथ आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। पार्टी को कैसे मजबूती दी जाए ,इसके लिए श्री केजरीवाल ने कार्य कर्ताओं  को जीत के मंत्र दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिले व पार्टी कि विचारधारा एवं दिल्ली में हुए कार्यों को लोगों तक ले जाएं। जन समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए। सूर्य देव यादव ने एक बयान में बताया कि उनका मकसद बादशापुर इलाके में पार्टी को मजबूत करना है।आम आदमी पार्टी विधानसभा बादशाहपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री सूर्य देव यादव ने बताया कि हाल में हुई गुड़गांव रैली में विधानसभा बादशाहपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये अति सराहनीय कार्यों की वजह से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे। रैली में भारी जनसमूह की उपस्थिति, सफल आयोजन व उत्तम व्यवस्था देखकर गद – गद हुए  हरियाणा के लाल एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा बादशाहपुर कार्यकर्ताओं को दिल्ली में अपने निवास पर बुलाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
सूर्य देव ने आगे बताया कि मीटिंग में दक्षिण हरियाणा प्रभारी अजेश यादव व दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब विधान सभा बादशाहपुर में डोर टू डोर अभियान को और ज्यादा सशक्त रूप से करना है। सूर्य देव यादव ने आगे बताया कि विधानसभा बादशाहपुर में इससे पहले भी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों एक्टिविटीज की  जा चुकी है। जिनमें से प्रमुखतः पोस्टर अभियान, रथ यात्रा, हरियाणा जोडा अभियान, फ्लेक्स बोर्ड अभियान व डोर टू डोर अभियान रहा है। इन अभियानों के द्वारा बादशाहपुर कार्यकर्ताओं ने बड़े  ही अच्छे तरीके से काम करके संगठन को मजबूत किया है। सूर्य देव नखरौला ने आगे बताया कि हम बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों तक पहुंच चुकें हैं। अब दोबारा से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देशानुसार डोर टू डोर अभियान को और ज्यादा सशक्त रूप से करते हुऐ हमें सभी परिवारों को पार्टी से जोडना व उन्हें वोट में कन्वर्ट करना है। हमें पूरा विश्वास है कि हम इस कार्य को बहुत ही बेहतरीन तरीके से करते हुए कामयाबी प्राप्त करेंगे।
सूर्य देव यादव ने आगे बताया कि आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद बादशाहपुर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश दिखाई दिया और अब डोर टू डोर कैंपेन को सशक्त रूप से करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। सूर्य देव यादव नखरौला (संगठन मंत्री विधानसभा बादशाहपुर) ने सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से मुख्यमंत्री केजरीवाल को विश्वास दिया कि विधानसभा बादशाहपुर क्षेत्र में ऐसा कोई गांव शहर मौहल्ला कॉलोनी व घर आदि बाकी नहीं रहेगा जिसे हम वोट में कन्वर्ट नहीं कर देंगे। मुख्यमंत्री आवास पर मीटिंग के दौरान खासतौर पर सूर्य देव यादव नखरौला (विधानसभा बादशाहपुर संगठन मंत्री), सविता चावाला (सचिव), आशुतोष दत्त (संस्थापक सदस्य), श्रीशा राव एक्टिव एंव प्रभावशाली कार्यकर्ता, डा. सारिका वर्मा, डक्टर देवनारायण ( डॉ सेल उपाध्यक्ष), संदीप सिंह (महासचिव), केके सिंह (वरिष्ठ कार्यकर्ता), अशोक वर्मा (ऑटो यूनियन अध्यक्ष), बिंदर सिंह (हल्का उपायक्ष), राजकुमार यादव (हल्का उपायक्ष) आर एन जिंदल व कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद; शहर में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक करण दलाल ने किया विशाल प्रदर्शन

Ajit Sinha

स्कूटी सवार शख्स को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरिए से पीट -पीट कर व सुए घोंप कर पैरों को तोड़ डाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन द्वारा सुबह के कोरोना बुलेटिन में कोरोना संक्रिमत के एक नए मरीज के साथ कुल मरीजों की संख्या 95 हो गई हैं,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x