Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी दिल्ली हरियाणा

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को आईआईटी दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली द्वारा अर्थशास्त्र में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।डॉ. प्रसाद ने “फैक्टर शेयर बदलने वाली प्रतिस्थापन की लोच के साथ पूंजी आवंटन का मूल्यांकन” विषय पर अपने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।उनके शोध ने पूंजीआवंटन और आर्थिक दक्षता के बीच के जटिल संबंधों में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की है, जिसमें यह अध्ययन किया गया है कि फैक्टर शेयर में होने वाले बदलाव कैसे आर्थिक परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं.हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में, डॉ. प्रसाद ने पहले ही अपने असाधारण नेतृत्व और जन सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उनकी हाल ही में प्राप्त पीएचडी उपाधि उनके कौशल को और अधिक सशक्त बनाती है !

Related posts

बिना देरी के सरपंचों पर दर्ज एफआईआर वापिस ले सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Ajit Sinha

पढ़ें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वो आदेश जिसने कश्मीर में कमजोर की धारा 370

Ajit Sinha

वजीराबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक बदमाश के पैर लगी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x