Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 तस्कर अरेस्ट ,35 देशी पिस्टल, 45 मैगजीन बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली- एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से  35 देशी पिस्टल और 45 मैगजीन बरामद की गई हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुख्य आरोपी महफूज उर्फ फोजी निवासी जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश हाल  पानीपत जिला धार ,मध्य प्रदेश के हीरा लाल, संतोष निगम और राय सिंह के रूप में हुई है।
               
डीजीपी हरियाणा,पी.के. अग्रवाल ने एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रभावी जांच के कारण ही हथियार तस्कर गिरोह पर नकेल कसते हुए भारी मात्रा में अवैध असला बरामद किया गया है। एक इनपुट के बाद, पुलिस ने महफूज को 18 अगस्त -2021 को पानीपत से 5 देशी पिस्तौल और 10 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया, जबकि हीरा लाल को 24 अगस्त 2021 को तथा दो अन्य आरोपियों को 30 अगस्त 2021 को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अब तक की गई जांच से खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महफूज अपने संपर्क मध्य प्रदेश निवासी बच्चन सिंह उर्फ बच्ची यादव से अवैध हथियार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि में बेचने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी का मकसद 12000-15000 रुपये में एक अवैध हथियार लाकर उसे 45000 से 50000 रुपये में सप्लाई कर पैसा बनाना था।इससे पहले, महफूज अपनी टैक्सी चलाता था और एक साल पहले टैक्सी लेकर जाने के दौरान वह बच्चन सिंह के निकट संपर्क में आया, जो अवैध हथियार बनाने को काम करता था। बच्चन सिंह ने उसे अवैध हथियारों को यूपी और हरियाणा में महंगे दामों बेचकर जल्दी पैसा कमाने का लालच देते हुए कहा कि वहां बहुत गैंगवार है इसलिए अवैध हथियारों की भारी मांग है। इस प्रकार वह जल्दी अमीर बन सकता है।
               
जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में महफूज 18 अगस्त 2021 को बच्चन सिंह से 5 देशी पिस्तौल और 10 मैगजीन सस्ते दर पर खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए लाया था। आरोपी ने बताया कि उसने 30 अवैध हथियारों की डिमांड की थी जिस पर बच्चन सिंह ने कहा कि भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा जा सकता है। बच्चन सिंह ने कहा कि वो अपने गुर्गों के माध्यम से 30 असले पहुंचा देगा। 24 अगस्त 2021 को आरोपी हीरा लाल, संतोष निगम और राय सिंह महफूज को हथियार सप्लाई करने पानीपत आए थे, जिसमें हीरा लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही दोनों आरोपी पानीपत रेलवे स्टेशन के पास एक जर्जर मकान में अवैध हथियार छिपाकर अपने गांव वापस भाग गए। संतोष निगम और राय सिंह को भी 30 अगस्त 2021 को पिपलिया मंडी जिला मंसौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया और पानीपत में छिपाए गए असले को भी निशान देही पर बरामद किया गया। ऐसा संदेह है कि मास्टरमाइंड बच्चन सिंह ने अपने सहयोगियों के माध्यम से अब तक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि में 400-500 अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस टीमे भेजी जा रही हैं और उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरियाणा पुलिस को आधुनिकीकरण के लिए मिलेगे 19.13 करोड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 235 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे के साथ एक आरोपित को क्राइम ब्रांच, सेंट्रल की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: डीडस की रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी करने की प्रतिदिन की सीमा 100 से बढ़ाकर अब 200 कर दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x