Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पलवल राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा की तरक्की भाजपा सरकार में ही संभव : पंडित मोहन लाल बड़ौली

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। भ्रष्टाचार और अपराध पर भाजपा सरकार ने लगाम लगाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन से हरियाणा भी केंद्र की तरह तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचेगा। बड़ौली ने ये बातें रविवार को पलवल में अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने की तथा इस मौके पर जिला प्रभारी अरविंद यादव, पलवल विधायक दीपक मंगला, हथीन विधायक प्रवीण डागर, होडल विधायक जगदीश नायर भी मौजूद रहे।अभिनंदन से अभिभूत पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से पलवल जिला की तीनों विधानसभाओं में कमल खिलाकर पुनः भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से काम रहे हैं। विकसित भारत बनाने में हरियणा का भी पूरा सहयोग रहने वाला है। हरियाणा की तरक्की भाजपा सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर वर्ग के चेहरे पर खुशियां लाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध पर लगाम लगाई है।सम्मान समारोह से पहले पंडित मोहनलाल बडौली ने लोकप्रिय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 112 वें संस्करण को भाजपा पलवल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए जो हमारे देश के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। जिला प्रभारी, अरविंद यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि इस बार गठबंधन की नहीं पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में पलवल जिले की तीनों सीटें जीतकर यहां की जनता आपकी झोली में डालने का कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जीत को लक्ष्य बनाकर चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरकर काम करें। विधायक दीपक मंगला, विधायक प्रवीण डागर, विधायक जगदीश नायर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता हरियाणा में तीसरी भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर काम करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से हरियाणा की जनता प्रभावित है। मुख्यमंत्री हर रोज जनता की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पाल राणा, पूर्व विधायक रामरतन, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य तैयब हुसैन, जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष एलडी वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंदीराम गुप्ता, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, सतीश बैंसला, वरिष्ठ नेता मेहरचन्द गहलोत, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भड़ाणा, जिला उपाध्यक्ष राजीव कत्याल, जिला उपाध्यक्ष अजय डागर, महिला मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रश्मि सहरावत, भाजपा नेता योगेंद्र सहरावत, हरेंद्र रामरतन एवम जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 3 आरोपितों को स्टेट क्राइम ब्रांच की एंटी एटीएम फ्रॉड सेल, फरीदाबाद ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

किसान आंदोलन के चलते लाखों लोग दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा -दिल्ली से सट्टे कई बोडरों पर लोग जाम में फंसे रहे, झड़प -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एडवाइजरीः नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्रों से युवा वर्ग रहें सावधान 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x