Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कुर्बानियों को ध्यान में रखते हुए देश हित में काम करें -डॉ. राज नेहरू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल (रि.) एसके राजदान ने कुलपति डॉ. राज नेहरू की उपस्थिति में तिरंगा ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. सुनील डबास और कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा ने तिरंगे को सेल्यूट किया। विश्वविद्यालय का नवनिर्मित परिसर तिरंगे की रंगत से सराबोर नजर आया। मुख्यातिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि स्वतंत्रता हासिल करने के लिए हमने बड़ी कीमत चुकाई है। असंख्य ज्ञात- अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान दिया है।

हमें इन कुर्बानियों को ध्यान में रखते हुए देश हित में काम करना चाहिए। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने इस मौके पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल (रि.) एसके राजदान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है। हमें हमेशा देश हित में सोचने और काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. सुनील डबास ने विद्यार्थियों से देश हित में कुछ बड़ा करके दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की अस्मिता हमारे लिए सर्वोपरी होनी चाहिए। विश्वविद्यालय की कुल सचिव प्रो. ज्योति राणा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने अपने संदेश से विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना भरी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

2020 तक सभी विभागों को पेपरलैस करने का प्रयास,सभी जिलों में सेवाओं का वैबपोर्टल से होगा मूल्यांकन: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेंट्रल थाना पुलिस ने बरौली के निचे नहर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार सहित लड़के को निकला, लड़के की मौत, 5 महीने से था लापता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x