Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- दस साल में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को बर्बाद कर दिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दस साल में भाजपा ने जम्मू कश्मीर को बर्बाद कर लोगों के जीवन पर ब्रेक लगा दिया है। जम्मू-कश्मीर में एलजी जनता को मिलने तक का समय नहीं देते। एलजी केवल मोदी के अमीर दोस्तों की बात सुनते हैं।रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा कभी नहीं चाहती थी कि जम्मू कश्मीर में चुनाव हों, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे चुनाव कराने पड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के एलजी और भाजपा ने जम्मू कश्मीर को बेरोजगारी की ओर धकेल दिया है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की जनता से पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। भाजपा दस साल से शासन में है, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं दी गईं। जम्मू-कश्मीर में 65 प्रतिशत सरकारी पद खाली पड़े हैं। एक लाख नौकरियां बैकलॉग में हैं, इन पर भर्ती नहीं की गई। प्रधानमंत्री की मंशा नहीं है कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को नौकरी मिले। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार आने पर खाली पड़े एक लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। इस दौरान खरगे ने अग्निपथ योजना को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा। खरगे ने कहा, जम्मू कश्मीर की जनता को मिलने वाला 11 किलो अनाज भी भाजपा शासन में बंद हो गया। गठबंधन की सरकार आने पर परिवार के हर सदस्य को 11 किलो अनाज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में ड्रग और रेत माफिया का राज है। विशाल जनसमूह के बीच खरगे ने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण करीब आ गया है। आखिरी चरण में जम्मू-कश्मीर का भाग्य लिखने का काम जनता के हाथों में है। जनता कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा भी दोहराया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को पुर्नस्थापित करने को वादे को भी कांग्रेस-एनसी की सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।   कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाते, गले मिलते हैं और कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने सवाल किया, प्रधानमंत्री बताएं कि पीएम केयर्स फंड का पैसा कहां जाता है और इसका हिसाब वो किसको देते हैं। यह देश की जनता के टैक्स का पैसा है। वह इसका हिसाब नहीं छुपा सकते। इस दौरान उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले की जांच कराए जाने की भी मांग की।खरगे ने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप भी गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान और आरक्षण को बचाने की मुहिम चलाई तो भाजपा उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही है। भाजपा संविधान विरोधी पार्टी है, जो संविधान को खत्म करना चाहती है।आरएसएस की विचारधारा आरक्षण के खिलाफ है। सभी को न्याय देने के लिए संविधान बनाया गया था। भाजपा को चेतावनी देते हुए खरगे ने कहा कि संविधान को खत्म करने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि आरएसएस-जनसंघ ने संविधान और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर जलाई थी।

Related posts

फेसबुक प्रोफाइल पर शहीद की विधवा की तस्वीर पर बेहद भद्दी और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सिर्फ चेहरे बदलने में लगी बीजेपी, सरकार बदलने के मिशन पर चल रही कांग्रेस- हुड्डा

Ajit Sinha

कांग्रेस की 8वीं लिस्ट: दिग्विजय सिंह, राशिद अल्वी, बीसी खंडूरी के बेटे को टिकट, सपना चौधरी पर सस्पेंस बरकरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x