Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने लिया नयें ‘भारत के निर्माण का संकल्प’

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ एवं स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में ‘नये भारत का संकल्प‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

                                                अकादमिक मामलों के डीन प्रो. ए.जे. वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को 2022 तक नये भारत का निर्माण करने के लिए स्वच्छ भारत, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद एवं जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। इस विषय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ का कहना है कि चाहे भारत छोड़ों आंदोलन हो या फिर भारत की आजादी ये दोनों ही घटनाक्रम अपना एक अलग ऐतिहासिक महत्व रखते हैं और हमारा प्रयास है कि आजाद भारत के लोग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के उस दौर से रूबरू हो सके।

                                                जिसके लिए 30 अगस्त तक विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे और इसकी शुरूआत आज ‘नये भारत का संकल्प‘ कार्यक्रम के साथ हो गई .  विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान पीठ के डीन प्रो. सतीश कुमार ने सभी का मन और कर्म से इस संकल्प को पूरा करने के लिए जुटने का आहवान किया और कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा निर्देशित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है तथा ये कार्यक्रम 30 अगस्त तक पूरे करवाये जाऐंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

पलवल :गदपुरी स्थित पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के पैसे मांगने पर बाइक सवार दो लड़कों ने एक पम्प स्टाफ की गोली मार कर दी हत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच -48 ने आज नकली शराब के कैन से भरे एक कंटेनर सहित दो तस्करों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : मध्यप्रदेश के मंदसौर में गोलियों से भून डालना बीजेपी सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर करता है, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest


0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x