Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में पौधा रोपण किया।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेंद्रगढ़ :  बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में  पौधा रोपण किया। संस्था सदस्य संदीप  भांडोर ने कहा कि पेड़- पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं।
         पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें अधिक से अधिक  पेड़ लगाने चाहिए।  पेड़  पौधे ऑक्सीजन  प्रदान करने के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध भी रखते हैं। स्कूल  प्रचार्य ने बिरेन्द्र ने कहा कि  प्रकृति का संरक्षण एवं सवर्धन जीव जगत के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण के असंतुलन से  प्राकृतिक आपदाओं के भयावह  परिणाम झेलने होंगे। इसलिए  पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक  पौधा रोपण करना आवश्यक है। संगठन के सदस्यों ने गांव तलवाना में भी  पौधा रोपण किया। इस अवसर  पर अनिल, संजय महेरा, सुनील भांडोर, नरेश कौशिक, विजय पाल, गौरव,  प्रदीप , आकाश, रामफल सहित स्कूल स्टाफ  सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

आम बजट 2017-18 ने घर खरीदने वालों को राजा बना दिया : श्री एम. वेंकैया नायडू

Ajit Sinha

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 100 नयी बसें

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सामाजिक संस्था व आम आदमी पार्टी के लोगों ने बाबा राम केवल के समर्थन में थाली बजा कर व अर्ध नग्न अवस्था में प्रदर्शन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x