Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय खेल दिल्ली नई दिल्ली हरियाणा

भारत को गोल्ड मेडल दिलवाकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है, बधाइयां देने वालों का तांता लगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारत को गोल्ड मेडल दिलवाकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. जेवलिन थ्रो फाइनलमें भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. पूरा हिन्दुस्तान को नीरज चोपड़ा ने गर्व का मौका दे दिया है.

ओलंपिक में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने. नीरज ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका है. नीरज से सभी को मेडल की उम्मीद थी. उन्होंने साबित भी कर दिया. सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा को बधाइयां मिल रही हैं.राष्टपति और प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी हैं नीरज चोपड़ा को।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलम्पिक के जेवलिन थ्रो मे स्वर्ण पदक पाने जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। नीरज चोपड़ा यह कामयाबी देश को खेल के क्षेत्र में उंचा लेकर जाएगी। साथ ही युवाओं को खेलने के लिए कई पीढ़ीयों तक प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस अदभूत सफलता से एक बार फिर हरियाणा ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने फोन पर नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा से भी बात कर पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा एक महान खिलाड़ी हैं। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
दत्तात्रेय ने बजरंग पुनिया को कुश्ती मे कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों युवाओं को देश के ही नहीं बल्कि विश्व के युवाओं का आदर्श बताया है। दत्तात्रेय ने टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक खेलों में आज भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा व कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाला फेंक में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक इतिहास रच दिया है। ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया है।

डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “बाहें फैलाकर स्वागत कीजिये… भारत के गोल्डन बॉय, भारतीय सेना के जवान, हरियाणा की माटी के लाल, ओलिम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा का !!! शाबाश जिंदाबाद लाजवाब !!! बहुत बहुत बधाई” वहीं कांस्य पदक के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया ने भी अपने विरोधी पहलवान को ज्यादा अंकों के अंतर से हराकर देश एवं प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दुष्यंत चौटाला ने नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया के परिवार जनों को भी बधाई दी और कहा कि किसी खिलाड़ी की तैयारियों में खिलाड़ी की मेहनत के साथ-साथ उनके परिवार के सहयोग की भी बहुत बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की महान उपलब्धि पर खुशी जताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे भी खेलों में हिस्सा लेकर परिश्रम से सफलता हासिल करें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।विज ने आज ट्वीट करके कहा कि ” टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई;  पहले प्रयास में 87.58 मीटर फेंका।  हरियाणा सरकार 6 करोड़ रुपये, नोकरी और एक प्लॉट प्रोत्साहन के रूप में देगी”।
 
विज ने आज नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो खेल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है और आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी नाच रहा है,झूम रहा है,गा रहा है और हिंदुस्तान ने आज अपनी विजय पताका टोक्यो ओलंपिक में फैहरा दी है। आज तिरंगा झंडा टोक्यो ओलंपिक में शान के साथ, गोल्ड मेडल के साथ फहराया गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और यह दिन हमेशा याद रखा जाएगा तथा यह दिन हमेशा हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहेगा। विज ने कहा कि हरियाणा सरकार देश में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का सम्मान करती है। नीरज चोपड़ा को 6 करोड रुपए इनाम में दिए जाएंगे और नौकरी दी जाएगी। इसके साथ-साथ उन्हें प्लॉट दिया जाएगा और उन्हें यह सब हिंदुस्तान की धरती पर पैर रखते ही दिया जाएगा, किसी को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस मौके पर श्री विज व उनके साथ उपस्थित लोगों ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया और ‘भारत माता की जय” के नारे भी लगाए।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग भाजपा करेगी सितंबर के प्रथम सप्ताह मे चार हजार बैठकें: धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश में 91 मतगणना केन्द्रों पर तैनात किए गए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

गुरुग्राम: हरेरा ने खरीदारों और विक्रेताओं से संयुक्त रूप से एक प्रतिशत से अधिक कमीशन वसूलने पर प्रतिबंध।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x