Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

5 अक्टूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा में 2,03,54,350 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग- पंकज अग्रवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि आगामी 5 अक्तूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव-2024 में प्रदेश के 2,03,54, 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए 20,629 पोलिंग बूथ बनाए गए है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। उसके उपरांत 2 सितंबर, 2024 तक वोट बनवाने के लिए फार्म-6 जमा करवाये जा सकते थे जिनके निपटान के फलस्वरूप 1,29,392 नए मतदाता सूची में शामिल हुए, जिसमें 64,031 पुरुष, 65,352 महिलाएं और 9 थर्ड जेंडर मतदाता जुड़े। अब प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 2,03,54,350 है।
प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 8,821 मतदाता
पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाताओं में से 1,07,75,957 पुरूष, 95,77,926 महिलाएं और थर्ड जेंडर 467 मतदाता है। उन्होंने बताया कि 18 से 19 आयु वर्ग के 5,24,514 युवा मतदाता है। इसी प्रकार, 1,49,142 दिव्यांग मतदाता तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2,31,093 मतदाता हैं। इसके अलावा, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 8,821 है। इसके अतिरिक्त, 1,09,217 सर्विस मतदाता है।
हर मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम करना चाहिए चेक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विभाग की वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर मतदाता सूचियां अपलोड है, कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकता है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन नंबर- 1950 पर कॉल करके भी अपनी वोट को चेक किया जा सकता है। वोट डालने के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल होना अनिवार्य है।

Related posts

गृहमंत्री अनिल विज ने केबल ऑपरेटरों से ब्लैकमेल के मामले में कैंट थाने के एसएचओ को केस दर्ज करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

किसान आंदोलन के चलते लाखों लोग दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा -दिल्ली से सट्टे कई बोडरों पर लोग जाम में फंसे रहे, झड़प -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग गणतंत्र दिवसः हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x