Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

पंचकूला ब्रेकिंग: एसीबी की टीम ने आज सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 100000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया .

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज शुक्रवार को सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक को 1,00,000/-रूपये रिश्वत ते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सचिन है। गिरफ्तार किए गए  सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सचिन रोहतक के पीएस एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता जितेन्द्र सिंह निवासी राजेन्द्र कालोनी, रोहतक द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता उससे उसके द्वारा चलाए जा रहे कुुंडू स्टोन क्रेशर की क्षमता 100 टन से बढ़ाकर 400 टन करने की एवज में 1,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरों रोहतक की टीम ने सचिन, सहायक पर्यावरण अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रोहतक को शिकायतकर्ता जितेन्द्र सिंह उपरोक्त से 1,00,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत राशी लेते हुए उसके निवास सैक्टर- 2, रोहतक से रंगे हाथो गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरेाधक ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई।

Related posts

भाजपा जजपा सरकार ने अपने चुनावी वायदे पूरा करना तो दूर हर वर्ग को अपमानित किया – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को “डीजीपी उत्तम सेवा पदक” से किया जाएगा सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निकिता मर्डर केस में आगामी गुरुवार को चालान कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा, एसआईटी टीम के साथ समीक्षा बैठक की- सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x