

पंचकूला : शुक्रवार के दिन पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने 9 इंस्पेक्टरों सहित 31 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं,तबादले का यह सिलसिला आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी जारी रहेगा। इससे पहले भी तबादले की कई लिस्ट पुलिस मुख्यालय, पंचकूला के द्वारा जारी किए जा चुके हैं। आप इस तबादले की लिस्ट को स्वंय पढ़ सकते हैं।
जारी लिस्ट के अनुसार निरीक्षक सुनील को हिसार से बदल कर भिवानी, निरीक्षक योगिंदर को पंचकूला से हटा कर फरीदाबाद, निरीक्षक मुकेश कुमार को गुरुग्राम से बदल कर पंचकूला, निरीक्षक विकास कौशिक को गुरुग्राम से बदल कर फरीदाबाद, निरीक्षक महेंद्र को फरीदाबाद से बदल कर पलवल, निरीक्षक नवीन कुमार को फरीदाबाद से बदल कर गुरुग्राम, निरीक्षक बिजेंद्र को सोनीपत से बदल कर गुरुग्राम, निरीक्षक बिजेंद्र को फरीदाबाद से हटा कर सिरसा, निरीक्षक जितेंद्र को एससीबी से हटा कर नूह , उप निरीक्षक सोमबीर को भिवानी से बदल कर हांसी, उप निरीक्षक राजपाल को हिसार से बदल कर हांसी , उप निरीक्षक सुखबीर को सोनीपत से बदल कर कुरूक्षेत्र , उप निरीक्षक चंद्रभान को गुरुग्राम से बदल कर कुरुक्षेत्र , उप निरीक्षक धर्मपाल को कुरुक्षेत्र से बदल कर कैथल , उप निरीक्षक अजीत राय को करनाल से बदल कर अंबाला व उप निरीक्षक रानी देवी को भोंडसी से बदल कर मधुबन लगाए हैं , इसके अलावा 15 एएसआई को भी बदले गए हैं जिनके नाम आप स्वंय खबर में प्रकाशित लिस्ट में पढ़ सकते हैं।