Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बिहार से पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और जम्मू-कश्मीर से लाल सिंह की डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी का कांग्रेस में विलय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर भारत के चार राज्यों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार से पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी और जम्मू-कश्मीर से लाल सिंह ने डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। इनके साथ ही उत्तर प्रदेश के अमरोहा से मौजूदा बसपा सांसद कुंवर कंवर दानिश अली और झारखंड से भाजपा के मौजूदा विधायक व विधानसभा में सचेतक जय प्रकाश पटेल भी समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सभी नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया गया। इस दौरान इन प्रदेशों के नेता, प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया एवं पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा मौजूद रहे। जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए बिहार से पांच बार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार और पार्टी की विचारधारा उन्हें हमेशा ऊर्जा देती रही है।

आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक सशक्त आवाज हैं और राहुल गांधी में दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह के खिलाफ लड़ने की हिम्मत है।उन्होंने कहा कि वह हमेशा वैचारिक रूप से खुद को कांग्रेस के करीब महसूस करते थे और आज अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर उन्हें खुशी महसूस हो रही है।  इस दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार विधायक दल के नेता शकील अहमद खान मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर से दो बार सांसद, तीन बार विधायक एवं मंत्री रह चुके लाल सिंह ने डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लौटने पर उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे कि वे अपने घर वापस आ गए हैं।

वह जिस पार्टी में होते हैं, उसकी सरकार जरूर बनती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रभारी भरत सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि इस वक्त देश दोराहे पर खड़ा है, दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ विभाजनकारी विचारधारा है और दूसरी तरफ एक ऐसी विचारधारा है, जिसका प्रतिनिधित्व कांग्रेस करती है, जो शोषितों और हाशिये पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे मौजूद थे। झारखंड की मांडू विधानसभा सीट से लगातार तीन बार के विधायक जय प्रकाश पटेल भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा विधायक और पार्टी सचेतक जय प्रकाश पटेल ने कहा कि उनके पिता टेक लाल महतो जी ने झारखंड को संवारने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने के संकल्प के साथ वह भाजपा में शामिल हुए थे। अफसोस है कि उन्होंने अपने पिता के सपनों को भाजपा में नहीं पाया। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से झारखंड की जनता में उनके प्रति रुझान बढ़ा है। झारखंड में अपने पिता के सपनों को पूरा करने और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मौजूदा परिस्थितियों में देश के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद रहे।

Related posts

आयुष्मान खुराना 100% किरदार में ढल जाते हैं: अभिनेता रंजीत पुनिया

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा गया (बिहार) के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशाल जन-सभा को संबोधित किया।

Ajit Sinha

दिल्ली:मैकेनिक इंजिनियर निकला सट्टा का रैकेट चलाने वाले का सरगना, 7 बैगों में मिले 3 करोड़, 35 लाख 50 हजार रूपए नगद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x