Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों का मीठा मुंह करवाया गया- विनोद दीक्षित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा :सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आज लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकत करने के उद्देश्य से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष वा पराविधिक स्वयंसेवक विनोद दीक्षित के नेतृत्व में यातायात पुलिस के साथ मिलकर भूतेश्वर चौराहे आयोजित किया गया।  जागरूकता कैंप के माध्यम से जिन लोगों ने टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट ना लगाने पर ,तीन सवारी बैठाने ,फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग ना करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस की सहायता से रोक कर उन्हें जागरूक करते हुए उनकी गलती के लिए गुलाब के फूल भेंट करके महिला टीम की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा के निर्देशन में महिला टीम के द्वारा जागरूक किया गया। 

जिन लोगों ने यातायात के नियमों का पालन कर रखा था। उन लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनका उत्साहवर्धन के लिए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने चॉकलेट खिलाकर मीठा मुंह करवाया जिससे लोग में यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक हो जिससे सड़क हादसा कम हो सके और लोग सड़क पर सुरक्षित चल सके।  इस अनोखी मुहिम के लिए यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार ने कहा समिति की अनोखी पहल के लिए बधाई देते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन करने के लिए प्रेरित किया और ट्रैफिक पुलिस के साथ आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रम करने का अनुरोध किया। 

जागरूकता अभियान में पूजा सिसोदिया ममता शर्मा, अंशुल अग्रवाल, चंद्र मोहन दीक्षित, ,बृजेश शर्मा ,मनीष दयाल ,हेमंत अग्रवाल, मनीष शर्मा , दीपक वर्मा ,जगदीश ठाकुर ,अर्जुन पंडित , के साथ यातायात उप-निरीक्षक व बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी शामिल  हुए.                                                                               

Related posts

तीन दिनों से खाना न मिलने और नौकरी छूटने से नाराज शख्स ने सीएम को दी गोली मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha

मथुरा : झूलोत्सव पर्व पर कान्हा की नगरी में हरियाली तीज के दिन वृन्दावन में आस्था का सैलाब उमड पडा, सुरक्षा कड़े इंतजाम।

Ajit Sinha

उत्तरप्रदेश में हिंसा के बीच मुस्लिम बारात के लिए हिन्दुओं ने किया ऐसा, आखिरकार हो ही गया न‍िकाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x