अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:लोकसभा चुनाव में प्रचार के साथ-साथ नामांकन में भी भाजपा दूसरी पार्टियों से आगे निकल गई है। कांग्रेस गुरुग्राम में उम्मीदवार की घोषणा करने में उहापोह की स्थिति में वहीं भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन कराने की प्रक्रिया को शुरू दिया है। भाजपा ने सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल के नामांकन कार्यक्रम तय कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। भाजपा ने दस की दस सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल 30 अप्रैल से लेकर 6 मई तक प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के साथ-साथ जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
खरक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक मई को सुबह दस बजे अंबाला में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया का नामांकन पत्र दाखिल करवाएंगे और बाद में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री पुंडरी में दोपहर दो बजे आयोजित जनसभा में भी शिरकत करेंगे। 2 मई को मुख्यमंत्री सैनी कुरुक्षेत्र में सुबह दस बजे भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल का नामांकन भरवाएंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 3 मई को सुबह दस बजे सीएम नायब सिंह सैनी रोहतक में डॉ. अरविंद शर्मा का नामांकन पत्र दाखिल करवा कर जनसभा में शिरकत करेंगे। खरक ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी 4 मई को सुबह 10 बजे सिरसा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर का नामांकन पत्र दाखिल करवा कर जनसभा को संबोधित करेंगे और उसी दिन शाम को चार बजे खरखौदा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 मई को मुख्यमंत्री सैनी सुबह दस बजे बेरी, दोपहर 3 बजे नूंह, शाम 5 बजे फरीदाबाद में भी जनसभा को संबोधित करेगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी 6 मई को करनाल में भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के नामाकंन पत्र दाखिल करवाएंगे और उसी दिन शाम 3 बजे लाड़वा में आयोजित जनसभा में भी शिरकत करेगे।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस दिन भाजपा उम्मीदवारों के करवाएंगे नामाकंन पत्र दाखिल
शमशेर सिंह खरक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 अप्रैल को चरखी दादरी में सुबह दस बजे, तोशाम में दोपहर 2 बजे व असंध में साढ़े तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 1 मई को मनोहर लाल हिसार में सुबह 10 बजे भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला का नामांकन पत्र दाखिल करवाएंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी दिन मनोहर लाल सफीदों व दोपहर 4 बजे पटौदी में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरक ने बताया कि 3 मई को पूर्व सीएम मनोहर लाल सुबह दस बजे सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली का नामाकंन पत्र दाखिल करवा कर जनसभा को भी संबोधित करेगे। 4 मई को पूर्व सीएम मनोहर लाल सुबह 10 बजे हथीन व दोपहर 4 बजे बल्लभगढ़ में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह 5 मई को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम पांच बजे पानीपत सिटी में जनसभा को संबोधित करेगे। खरक ने बताया कि 6 मई को सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ सतीश पुनिया भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही इसी दिन दोपहर ढाई बजे गन्नौर व शाम चार बजे लोहारू में पूर्व सीएम मनोहर लाल जनसभा को संबोधित करेगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments