संवाददाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आगरा में एक साथ रोड शो कर सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगे। दोनों नेताओं को देखने के लिए सड़कों पर खासी भीड उमड़ी। रोड शो तय समय से दो घंटे देर से करीब चार बजे शुरू हुआ। लखनऊ के बाद राहुल अखिलेश का यह दूसरा रोड शो था।रोडशो के दौरान दयालबाग से छीपीटोला तक सपा कार्यकर्ता ज्यादा नजर आए। हर तरफ सपा के झंडे और बैनर पोस्टर नजर आ रहे थे। छतों पर भी सपा के झंडे थे। सपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कांग्रेसियों का जोश कम नजर आया। आगरा में पहली बार 12 किमी लंबे रूट पर रोड शो हुआ। शाम चार बजे के बाद दयालबाग से इस रोड शो की शुरुआत हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर आधे किमी पर दोनों नेताओं का स्वागत किया। अखिलेश राहुल के रोड शो के के कारण एमजी रोड पर हजारों वाहन जाम में और पुलिस बैरीकेटिंग पर फंसे रहे। एमजी रोड पर मौजूद सपा और कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं में अपने नेताओं की जयजयकार करने की मानों प्रतिस्पर्धा छिड़ गई।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments