Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

रिधिमा व विधिका कौशिक ने स्वर्ण पदक जीतकर किया फरीदाबाद का नाम रोशन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद की रिधिमा कौशिक व विधिका कौशिक ने स्वर्ण पदक जीतकर फरीदाबाद का नाम रोशन प्रदेश और देश में किया है। यह जानकारी हरियाणा रेड क्रॉस के सेवानिवृत्त महासचिव डी.आर. शर्मा ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बेटियों ने किकबॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने जिला, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियों नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर लाए हैं।रिधिमा व विधिका हरियाणा रेड क्रॉस के सेवानिवृत्त महासचिव डी.आर. शर्मा की भतीजियां है। डी.आर. शर्मा ने कहा कि ये युवा प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं और इनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

रिधिमा और विधिका की इस सफलता से यह साबित होता है कि मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। फरीदाबाद और हरियाणा को इन दोनों युवा खिलाड़ियों पर गर्व है।उन्होंने बताया कि 13 साल की रिधिमा ने केवल 4 साल की उम्र में किक बॉक्सिंग की शुरुआत की थी और अपनी मेहनत और लगन से विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए हैं। 13 वर्षीय रिधिमा ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्री शिव छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग चिल्ड्रन किड्स चैंपियनशिप में भाग लिया और कई पदक जीते और इसी प्रतियोगिता में 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में 28 किलोग्राम से कम वजन श्रेणी में, रिधिमा की बहन विधिका कौशिक ने भी किक लाइट और लाइट कॉन्टैक्ट इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीते। विधिका ने किक लाइट इवेंट में महाराष्ट्र और हरियाणा के खिलाड़ियों को पराजित किया और लाइट कॉन्टैक्ट इवेंट में महाराष्ट्र और मणिपुर के खिलाड़ियों को हराया। इसके साथ ही उन्होंने टीम इवेंट में कांस्य पदक भी जीता, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।रिधिमा और विधिका की इस शानदार उपलब्धि पर उनके कोच, परिवार और फरीदाबाद के लोगों ने गर्व व्यक्त किया।

Related posts

फरीदाबाद : विवेक हत्याकांड डीएलएफ क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी पंकज व कमल उर्फ़ उज्जवल को किया गिरफ्तार, ईटों से मार कर की थी हत्या।

Ajit Sinha

हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय बनाया, जो जल्द ही संचालित हो जाएगा- अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टूडेंट वालंटियर्स ने गर्मियों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x