
रोहतक : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 6 नए प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय, रोहतक के द्वारा जारी नामों के अनुसार श्रीमती बंतों कटारिया को प्रदेश प्रभारी एससी मोर्चा,श्रीमती कविता चौधरी को प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा , धर्मपाल शर्मा को प्रदेश प्रभारी बीसी मोर्चा, जे. पी. दलाल को प्रदेश किसान मोर्चा, डा. किरण कलकल को प्रदेश प्रभारी पंचायती राज प्रकोष्ट व शिक्षक प्रकोष्ठ व प्रदेश प्रभारी खेल प्रकोष्ठ वीरेंद्र कौशिक को जिम्मेदारी सौपी गई।