Athrav – Online News Portal
दिल्ली मध्य प्रदेश राजनीतिक राष्ट्रीय

पहली से आठवीं तक के बच्चों को 500, नवमीं व दसवीं के बच्चों को 1,000, 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को 1,500 रुपए देंगे: प्रियंका


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भोपाल:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंडला में आयोजित जन आक्रोश रैली में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता से कई वादे भी किए एवं कांग्रेस सरकार बनने पर विद्यार्थियों के लिए ‘पढ़ो और पढ़ाओ’ योजना शुरू करने की भी घोषणा की, जिसके अंतर्गत स्‍कूली शिक्षा मुफ्त की जाएगी और सभी स्‍कूली छात्रों को 500 से 1,500 प्रति माह दिए जाएंगे।

रैली में उमड़ी लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ‘पढ़ो और पढ़ाओ’ योजना शुरू करने की घोषणा की। योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को पहली से 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा के अलावा कक्षा एक से आठ तक पांच सौ रूपये, कक्षा नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों को एक हजार रुपये और कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।  कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों के कर्ज फिर से माफ किए जाएंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू होगी। पांच हार्स पावर सिंचाई की बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत होगा। जाति जनगणना कराई जाएगी। जहां 50 प्रतिशत से अधिक आदिवासी आबादी है, वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा। पीएम आवास योजना में शहरों की बराबर गांवों में भी राशि मिलेगी।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा चार हजार रुपये दिए जाएंगे। पेसा कानून लागू किया जाएगा।प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए थे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 600 रुपये की थी। एक करोड़ परिवारों को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी थी। एक हजार गौशालाएं खोली थी। आदिवासियों के लिए 12 हजार बर्तन बैंक खुले थे। ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस मनरेगा और भोजन का अधिकार लेकर आई। कांग्रेस वन अधिकार लाई। कांग्रेस ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत किया। वहीं भाजपा सरकार ने सरपंचों के अधिकार में कटौती की, मनरेगा लागू नहीं किया गया, जमीनें छीनी गईं, उपज के सही दाम नहीं दिए गए। वन अधिकार खत्म किए। कमलनाथ के नेतृत्‍व वाली 15 महीने चली कांग्रेस सरकार में जो पट्टे दिलवाए, वह भाजपा सरकार ने रोक दिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा शासन में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गईं। प्रतिदिन 17 दुष्कर्म होते हैं। आदिवासियों पर अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर एक है। आदिवासियों को वन अधिकार नहीं मिल रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के लिए लोग मध्य प्रदेश छोड़ रहे हैं और भाजपा सरकार लूट में व्यस्त है। प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 225 महीनों के शासन में 250 घोटाले हुए। पोषण घोटाला, मिड डे मील घोटाला, सर्व शिक्षा अभियान घोटाला, स्कॉलरशिप घोटाला, भर्ती परीक्षा घोटाला, महाकाल घोटाला, नर्मदा घोटाला हुआ। व्यापम घोटाले में मौतें हुईं। तेंदूपत्ता बोनस में भी भ्रष्टाचार किया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जाति जनगणना होनी चाहिए। इससे पता चलेगा कि ओबीसी, दलित, आदिवासी कितने हैं। कांग्रेस सभी को न्याय देना चाहती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

Related posts

नरवाना में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

Ajit Sinha

सड़क पर आकर तेंदुए ने मचाया आतंक तो कुत्तों ने दबोची पूंछ, देखें वायरल वीडियो। 

Ajit Sinha

लखीमपुर खीरी मामले में हत्यारों को बचा रही यूपी सरकार- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x