Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

जाहिद हत्याकांड में फरार आरोपित साहिल पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एनडीआर/अपराध शाखा की टीम ने आज हत्या के मामले में वांछित आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित के नाम  साहिल, उम्र 24 वर्ष, निवासी बोरी वाली गली, तिगरी, संगम विहार, दिल्ली है जो एफआईआर नंबर – 299/2022, धारा 307/302/34 आईपीसी, थाना संगम विहार, दिल्ली में वांछित था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के  लिए फरार चल रहा था। बाद में उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

स्पेशल डीसीपी अपराध , रविंद्र सिंह यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22. मई 2022 को थाना संगम विहार में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि एक लड़के को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मार दिया है और पीड़ित की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को एम्स, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में एफआईआर नंबर – 299/2022, धारा 307/302/34 आईपीसी, थाना संगम विहार, दिल्ली दर्ज की गई। इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। यादव का कहना हैं कि जांच के दौरान यह पाया गया कि इस घटना में शामिल तीन आरोपितों  में से दो आरोपितों  को अरेस्ट  कर लिया गया था परन्तु साहिल अपनी गिरफ्तारी से बचने की लिए फरार चल रहा था। बाद में उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।उनका कहना हैं कि प्रधान सिपाही धर्मेंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित  साहिल, जो एफआईआर नंबर – 299/2022, धारा 307/302/34 आईपीसी, थाना संगम विहार, दिल्ली के तहत हत्या के मामले में वांछित है, कृषि नगर, जयपुर, राजस्थान में छिपा हुआ है| अगर समय पर कार्रवाई  की जाए तो उसे वहां से पकड़ा जा सकता है। तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसके ठिकाने का पता लगा लिया गया। आरोपित को पकड़ने के लिए उपायुक्त अमित गोयल द्वारा सहायक आयुक्त उमेश बडथ्वाल की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक रामपाल कर रहे थे। जिसमे उप-निरीक्षक मुकेश, उप-निरीक्षक हेमंत, उप-निरीक्षक प्रमोद, प्रधान सिपाही संजय, प्रधान सिपाही धर्मेंद्र, प्रधान सिपाही ओमबीर और सिपाही आशीष शामिल थे। उपरोक्त सूचना के आधार पर टीम ने कृषि नगर, जयपुर, राजस्थान में छापा मारा व आरोपित साहिल को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। आरोपित  गिरफ्तारी से बचने की लिए अपना ठिकाना बदलता रहता था व मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था.उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपित साहिल ने खुलासा किया कि ऋतिक और अनुराग उसके दोस्त थे. अनुराग की जाहिद नाम के लड़के से कुछ बातों पर दुश्मनी चल रही थी। घटना वाले दिन जाहिद अपने अन्य साथियों के साथ अनुराग से झगड़ा करने के लिए आया था। वहाँ अनुराग के साथ ऋतिक व साहिल भी मौजूद थे। अनुराग, ऋतिक व साहिल ने जाहिद पर चाकू से हमला कर दिया जिस कारण जाहिद की मौत हो गई  थी. अनुराग और ऋतिक को अरेस्ट  कर लिया गया था परन्तु साहिल अपनी गिरफ्तारी से बचने की लिए फरार चल रहा था। लेकिन आरोपित साहिल तब से फरार था और अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।  आरोपित  साहिल ने आगे खुलासा किया कि 2022 से वह खुद को हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में छिपा रहा था।
आरोपित का प्रोफाइल:
आरोपित साहिल, उम्र 24 वर्ष, निवासी बोरी वाली गली, तिगरी, संगम विहार दिल्ली ने 9 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पहले वह वकील के कार्यालय में क्लर्क के रूप में काम करता था। वह इलाके के बुरे तत्वों के संपर्क में आया व अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। उसने ऋतिक और अनुराग के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

Related posts

दबंग महिला ने आज टोल मांगने पर महिला स्टाफ को पीटा, और उसे उसकी कुर्सी से नीचे गिरा दिया -लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने पीजी व एक घर में बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकडे हैं।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने नागालैंड शांति समझौते को लेकर पीएम मोदी को घेरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x