Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस के शासनकाल में देश पिछड़ा, मोदी सरकार में देश ने विकास में गति पकड़ी : डॉ.मोहन लाल यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/रेवाड़ी:140 करोड़ देशवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वादे के अनुसार राम मंदिर की स्थापना करके न केवल भारतवासियों बल्कि पूरे विश्व के लोगों को भगवान राम की आस्था में जोड़कर एकता के सूत्र में देश को पिरोने का कार्य किया है।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के समर्थन में कोसली विधानसभा क्षेत्र के बेरली में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु रहा है, आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की राह पर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को बड़े भाग्यशाली समझते हैं जो यहां की धरती पर आकर आपसे मिलने का अवसर मिला,क्योंकि यहां की धरती वीर सैनिक पैदा करती है जो देश की सरहदों पर रहकर देश की रक्षा करते हैं।

मुख्यमंत्री मोहन लाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश पिछड़ता ही चला गया था, लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के विकास ने गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता पीएम मोदी के कार्यों से इतनी खुश है कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार भाजपा को 400 पार करने का मन बनाया हुआ है।  सीएम मोहनलाल यादव ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से रोहतक लोकसभा क्षेत्र से डॉक्टर अरविंद शर्मा चुनाव जीतेंगे तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि वे नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जरूर शामिल होंगे। सीएम मोहनलाल यादव ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में आपके कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा प्रदेश को धरातल में ले जाने का कार्य किया। दोबारा से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की गलती भूलकर भी मत करना। इस मौके पर रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रोहतक लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। विकास के पहिए को निरंतर जारी रखने के लिए आने वाली 25 मई को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपका वोट प्रधानमंत्री बनने में सहयोग करें।जनसभा को हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तो भगवान राम के अस्तित्व को ही स्वीकार करने से मना कर दिया था। कांग्रेस पार्टी की नीतियां हमेशा देश व हिंदू विरोधी रही है। कांग्रेस पार्टी जाति पाति का जहर घोलकर सत्ता हथियाना चाहती है। कांग्रेस का देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा तो पहले ही राज्यसभा के सांसद हैं उनका कार्यकाल भी 3 वर्ष से अधिक बाकी है उन्हें भला चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा परिवाद हावी रहा है।  पूर्व शिक्षा मंत्री ने  देश व प्रदेश के विकास के लिए लोगों से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की। जनसभा को कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरकुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, चेयरमैन अरविंद यादव,सहित अनेकों लोगों ने संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related posts

महिला खिलाड़ियों के साथ अभद्रता हुई. पीएम मोदी, कर्नाटका में किस मुँह से नारी शक्ति की बात करते हैं-लाइव सुने सुप्रिया को

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा के नगर निकायों में एनफोर्समेंट ब्रांच का गठन किया जाएगा -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा लोकतंत्र पर कुठाराघात करने का कर रही प्रयास, न ही संसद सुरक्षित है और न लोकतंत्र- रोष प्रदर्शन – उदयभान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x