Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

बाप-बेटे का हिसाब-किताब विधानसभा चुनाव में जनता कर देगी : डा. सतीश पूनिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: बीजेपी का फोकस हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने पर है। भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ता रहे इसी रणनीति पर पार्टी काम कर रही है। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा भाजपा प्रभारी डा. सतीश पूनिया प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूनिया शनिवार को रोहतक प्रवास पर पहुंचे और यहां उन्होंने विशेष कोर ग्रुप की बैठक ली। इस बैठक में पूनिया ने पदाधिकारियों से खुलकर बात की और उनके मन को भी टटोला। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा व अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में पदाधिकारियों ने भी चुनाव जीतने संबंधी अपने विचार रखे और प्रभारी को विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में वे पूरी ताकत लगाकर कमल का फूल खिलाएंगे। रोहतक पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी पूनिया का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद पूनिया ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि बाबू-बेटा का हिसाब-किताब विधानसभा चुनाव में जनता कर देगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में चर्चा होती थी कि कांग्रेस क्लीन स्विप करेगी, लेकिन हमने कांग्रेस के रचे झूठ के चक्रव्यूह को तोड़ा। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा में बुनियादी विकास किया है। जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रमी है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम तथा जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बना रहे हैं। डा. पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के निमित्त कार्यकर्ता सक्रियता अभियान चलाया हुआ है। सभी मोर्चों को टॉस्क दिया गया है। रविवार को भी गुरुग्राम में महिला मोर्चा का बड़ा आयोजन होगा, जिसमें महिला कार्यकर्ता भी चुनाव में अपनी बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा भ्रष्टाचार के मामले में बदनाम था। 2014 में सरकार बनने के बाद भाजपा ने देश में हरियाणा की एक अच्छी छवि पेश की। श्री पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो घोषणाएं की हैं उनसे जनता का भाजपा सरकार पर भरोसा बढ़ा है। संगठनात्मक, राजनीतिक और रणनीतिक तौर पर काम करते हुए भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।विधानसभा का चुनाव और ईडी द्वारा की जा रही छापामारी पर पूछे गए सवाल पर पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और विरोधी लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाएं बिना प्रमाण के कोई कदम आगे नहीं बढ़ाती। हालांकि विधानसभा चुनाव संयोग हो सकता है। लंबी जांच के बाद ही एजेंसियां कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सभी निष्पक्ष और ईमानदार बताते थे, शराब घोटाला में केजरीवाल की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।लोकसभा में सीट कम आने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि भाजपा के पक्ष में बड़ा जनमानस है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति लोगों का कोई प्रेम नहीं उमड़ा। कांग्रेस का विरोध पहले भी था और आज भी है। पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा हिसाब किताब देने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि यह बाबू-बेटे की पॉलिटिकल लैंग्वेज है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चैलेंज देते कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में कौन से तीर मारे हैं इस पर हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं से हर मंच पर डिबेट करने को तैयार है। बैठक में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा, जिला महामंत्री आशा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, कंवल सिंह सैनी, रमेश भाटिया, राजकमल उर्फ राजू सहगल, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा, डॉ अशोक रंगा, अजय शर्मा, एडवोकेट वजीर खोकर, महंत सतीश दास, शमशेर कलिंग, डॉ बलबीर रंगा, धर्मपाल मकड़ौली ,मोहित धन्वंतरि, वीर सिंह हुड्डा,उदय भान मलिक, गीता आहल्याण, सतीश आहूजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरूग्राम के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा।

Ajit Sinha

डोमिसाइल में पांच वर्ष की शर्त केवल रोजगार कानून और औद्योगिक नीतियों पर लागू – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

42 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x