Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज ईसाई महिन्द्र सिंह (जांच अधिकारी) को 15000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंड़ीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज शुक्रवार को एक सहायक उप निरीक्षक ( जांच अधिकारी) को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए सहायक उप निरीक्षक का नाम महिन्द्र सिंह है, को थाना सदर, जीन्द से गिरफ्तार किया गया है।  शिकायतकर्ता बिजेन्द्र निवासी गांव मनोहरपुर, जिला जीन्द द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो , करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके भतीजे पवन, सागर व उसके  नौकर प्रिन्स के साथ उसके गांव के लड़को द्वारा मारपीट करने के सम्बन्ध मे उसके भजीते द्वारा मुकदमा न. 78 दिनांक 04.03.2025, थाना सदर जीन्द मे दर्ज करवाया है। इस मुकदमा  के तफतीशी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह द्वारा इस मुकदमा  में कार्रवाई  करने की एवज में उससे 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार) बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।शिकायतकर्ता बिजेन्द्र उपरोक्त की शिकायत पर एसीबी करनाल की टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए  आरोपित सहायक उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह, (तफतीशी अधिकारी) थाना सदर जीन्द को शिकायतकर्ता बिजेन्द्र उपरोक्त से 15,000/-रूपये (पन्द्रह हजार) नकद रिश्वत राशि लेते हुए  नजदीक शिव ढाबा, सफीदो रोड़, जीन्द से रंगे हाथो गिरफ्तार किया तथा आरोपित महिन्द्र सिंह उपरोक्त के विरूद्व थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मुकदमा  दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई  गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई  में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Related posts

हर जिले में खोली जाएगी हरको बैंक की शाखा – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

एक ट्रक से 16 लाख रुपए के नशीला पदार्थ सहित तीन लोगों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x