Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा का यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ नारनौंद: नारनौंद से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की नामांकन जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बनाई हुई है। कांग्रेस की इस भर्ती रोको गैंग ने 25 हजार युवाओं की नौकरियों को लटकाने का काम किया है। सीएम सैनी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कि आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, 8 अक्टूबर को सरकार बनते ही सबसे पहला काम 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का किया जाएगा, इसके बाद ही मैं शपथ लूंगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि हरियाणा को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव है।

उन्होंने नारनौंद के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एकजुट होकर नारनौंद में कमल खिलाएं, नारनौंद के विकास और तरक्की की जिम्मेदारी मेरी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है, कांग्रेस के नेता आपस में ही उलझे हुए हैं और एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा में एक ही मंच पर भावी विधायक कैप्टन अभिमन्यु के समर्थन में पूर्व विधायक राम कुमार गौतम मौजूद है, यह भाजपा में ही संभव हो सकता है।भाजपा से हिसाब मांगने वालों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपना हिसाब तो बताते नहीं कि उनकी सरकार में पर्ची और खर्ची के तहत कितनी नौकरियां लगी थी। कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार में जो लिस्ट बनाई जाती थी उसमें से गरीब लोगों को दूर क्यों कर दिया जाता है। सीएम ने कहा कि मैने मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद जो भी कार्य किए एक-एक घंटे का हिसाब जनता को दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग ने 25000 पदों की भर्ती पर रोक लगवा दी है, लेकिन मैं वादा करता हूं कि 8 अक्टूबर को शपथ बाद में लूंगा, सबसे पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। रैली में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए नायब सैनी ने कहा कि आप लोगों का प्यार और जोश ने बता दिया है कि 8 अक्टूबर को नारनौंद में कमल खिल रहा है। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरते हुए कहा कि 5 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना है। घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करना है।  

Related posts

फरीदाबाद: 2024 में बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी जनता: अभय सिंह चौटाला

Ajit Sinha

सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ जनता को समयबद्ध व सम्मानजनक तरीके से मिले : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं कर रही पंजाब सरकार: मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x