Athrav – Online News Portal
गुडगाँव दिल्ली नोएडा फरीदाबाद

दिल्ली, नोएडा फरीदाबाद व गुरुग्राम में बे मौसम बारिश और ओलाबृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें, कई जाम, कही किसानों फसल नष्ट।


अरविन्द उत्तम / अजीत सिन्हा
नोएडा और एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। नोएडा शनिवार को आसमान में काले बादल छा गए कई स्थानों पर बारिश हुई और जोरदार आवाज करते हुए ओले गिरने लगे। अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में भी काफी गिरावट आई है और तेजी से बढ़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिलती दिखाई दे रही है। लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश और ओले काफी नुकसानदेह साबित हो रहे है।

तेज बारिश के साथ गिरे ओले शहर में रहने वालों के मन में जरूर रोमांच पैदा करते होंगे, लेकिन किसानों को ये आसमान से बरसती आफत के समान लगते है। नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है और उसके साथ कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं। नोएडा के सेक्टर- 63, 58, 62, 61 में तेज बारिश हो रही है। इन ओलो का आकार भी काफी बडा, जिनसे बचने के भाग बचना पड़ा। इस के कारण सड़क पर आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके कारण सडक पर गाड़ी चला मुश्किल हो गया।

बारिश की वजह से मौसम में बढ़ी ठंड ने लोगों को काफी राहत दी है, लेकिन खड़ी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। ओले गिरने से जिससे किसानों की गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ ओले पड़ने से खड़ी गेहूं, चना, सरसों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई। किसान फसल बर्बाद होने से फिर एक बार मुसीबत में घिर गए हैं।इसके अलावा दिल्ली -ग्रुरुग्राम -एक्सप्रेस वे और नरसिंह पुर एक्सप्रेस वे पर जलभराव होने के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लगने की खबर आई हैं, फरीदाबाद व दिल्ली के कई क्षेत्रों में इस बरसात ने गाड़ियों की रफ़्तार बिल्कुल धीमी कर दी हैं। इस खबर में प्रकाशित की ओलाबृष्टि का वीडियो नॉएडा की हैं।

Related posts

फरीदाबाद: हॉस्पिटल में मौजूदा टीम को 1500 से भी ज्यादा सफल लिवर ट्रांसप्लांट करने का गहन अनुभव है

Ajit Sinha

खजाना कार्यालय फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए 8 जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप

Ajit Sinha

फरीदाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लड़का -लड़की  ने आगरा नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, लड़की का शव बरामद।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x