Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

देश की पहली मास्क बैंक मथुरा में हमने बनाई- प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश:मथुरा आज बीएसए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा मथुरा के बीएसए तिराहा बीएसए पुलिस चौकी पर मास्क जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। मास्क जागरूकता कैंप में मथुरा में बढ़ते हुए कोविड-19 कोरोना  मरीजों की संख्या को मध्य नजर रखते हुए एक बार फिर से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता रजि समिति उत्तर प्रदेश लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर निकली। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा मथुरा में देश का पहला मास्क बैंक बनाया गया जिसमें हमने प्रथम फेस में लोगों को एक लाख निशुल्क मास्क बांटे जा चुके हैं अब मथुरा में आए दिन निकलने वाले कोरोना मरीज की संख्या को मध्य में रखते हुए लोगों को जागरूक करने के साथ आज एक बार पुन है मास्क बैंक को चालू करते हुए इसमें 10000 मास्क जमा किए गए जिसे समय-समय पर लोगों को जागरूक करते हुए निशुल्क दिए जाएंगे।  पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज कुमार ने कहा अनावश्यक घर से बाहर ना निकले कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता चला जा रहा है और घर से जभी निकलना आवश्यक हो तो मास्क और सैनिटाइजर साथ लेकर चलें जिससे आप और आप के संपर्क में आने वाले लोग सुरक्षित रह सके। 

कैंप में शामिल मथुरा कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा चलाया जा रहा है अभियान की की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक होना पड़ेगा और भीड़ वाली जगह पर मास्क इस्तेमाल करें यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार ने कहा मथुरा में बढते हुए मरीजों की संख्या को देखते हुए लोग अब भीड़ वाली जगह पर ना जाएं।  जागरूकता कैंप में प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश चंद गुप्ता ,मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, कार्यालय सचिव दीपक वर्मा ,यातायात हेड कॉन्स्टेबल,जितेन सिंह, कांस्टेबल विनेश कुमार, मुकेश कुमार ,सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ,जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ,जिला उपाध्यक्ष अजय बंसल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।                                                                                         

Related posts

फरीदाबाद: खोरी गांव का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित,फिर भी प्रशासन तोडफोड करने पर अमादा-सांसद डा गुप्ता-देखें वीडियो

Ajit Sinha

1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग रस्तोगी ने आज हरियाणा के नए मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार किया ग्रहण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: युवा कांग्रेसी नेता ने गृहमंत्री व सीएम को लिखा पत्र, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमें तुरंत रद्द करे सरकार : राजेश खटाना   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x