Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

तीज पर्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को किया जाएगा सम्मानित : आशिमा सांगवान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशिमा सांगवान ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश भर में 57, 570 और फरीदाबाद जिले भर में 11000 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य जुड़े हैं।आगामी 19 अगस्त , 2023 को पानीपत के श्री गुरु तेग बहादुर मैदान में तीज उत्सव भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की उन 101 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। फरीदाबाद जिले में अच्छा काम करने वाले तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को इस बार चुना गया है, जिन्हें तीज पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि प्रदेश के हर जिले से तीन स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। पहला स्थान प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान पर रहने वाले समूह को 50,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले समूह को 25,000 रुपये प्रदान कर तीज पर्व पर 19 अगस्त को पानीपत में मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। फरीदाबाद से 1100 महिलाएं रोडवेज बस के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंच रही है। इस अवसर पर मेला परिसर में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के अन्तर्गत रजिस्टर्ड महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी तथा महिला समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों की बिक्री हेतु स्टाल भी लगवाए जाएंगे।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न गांव की महिलाओं को अच्छा काम करने के लिए सम्मान मिलेगा। आज महिलाएं समाज हित के लिए काम करने के साथ-साथ स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं, तो वहीं प्रदेश सरकार की ओर से भी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं आज गांवों में जहां अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपना घर चला रही हैं तो वहीं अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर उनके सपनों को पंख लगाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।प्रदेश भर से तीज पर्व पर होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 30,000 के करीब महिलाएं शामिल होगी।

Related posts

फरीदाबाद: विश्व में भारत निश्चित तौर पर शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा- कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र गुप्ता को बाल्मिकी समाज की विभिन्न संस्थाओं, सर्वोदय अस्पताल ने दिया खुला समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उद्योगों के लिए हुनरमंद युवाओं का होना जरूरी : महानिदेशक एसडीआईटी आरसी बिधान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x